अद्रिजा रॉय एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री है, जो कई बंगाली और हिंदी टीवी सीरियल में दिखाई दी है। वह स्टार प्लस के टीवी सीरियल इमली में इमली सूर्य प्रताप रेड्डी की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
नाम (Name):- | अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) |
व्यवसाय/पेशा (Profession):- | अभिनेत्री |
जन्म तारीख (Date of Birth):- | 4 जुलाई 1999 |
उम्र (Age):- | 24 साल (2024 तक) |
जन्म स्थान (Birthplace):- | अरियादहा, उत्तर 24 परगना जिला, पश्चिम बंगाल |
राशि (Zodiac sign):- | कर्क राशि |
नागरिकता (Nationality):- | भारतीय |
धर्म (Religion):- | हिंदू धर्म |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल (School):- | अरियादहा सर्बमंगला बालिका विद्यालय, अरियादहा, कोलकाता |
कॉलेज (College):- | ज्ञात नही |
शैक्षिक योग्यता:- | ज्ञात नही |
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’6″ (लगभग)
वज़न (Weight):- 55 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- गहरा भूरा
बालों का रंग:- लाइट ऐश ब्राउन
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
उनके पिता का नाम आनंद राय है, जो LIC इंडिया फॉरएवर में वित्तीय सलाहकार है। उनकी मां का नाम गीता रॉय है। वह अपने माता पिता की इकलौती संतान है।
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
वैवाहिक स्थिति:- | अविवाहित |
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:- | कृषाल आहूजा (अभिनेता, मॉडल) (अफवाह) गौरव मंडल (अभिनेता) (अफवाह) |
पति का नाम:- | N/A |
कैरियर (Career)
टेलीविज़न (Television)
अद्रिजा रॉय ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2016 में बंगाली टीवी सीरियल बेडेनी मोलूर कोथा से की थी, जिसमे उन्होंने उर्मिमाला की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह Potol Kumar Gaanwala, जय काली कलकत्तावाली, सन्यासी राजा, मंगोलचंडी, दुर्गा दुर्गेश्वरी, Mou Er Bari और बिक्रम बेताल जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दिखाई दी थी।
उन्होंने हिंदी टेलीविजन करियर की शुरुआत 2023 में टीवी सीरियल दुर्गा और चारु (बैरिस्टर बाबू सीजन 2) में बैरिस्टर देवी रॉय चौधरी/चारु की भूमिका निभाकर की थी। वह 2023 से 2024 तक स्टार प्लस के टीवी सीरियल इमली में इमली राणा रेड्डी की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।
वेब सीरीज (Web Series)
उन्होंने 2021 में बंगाली वेब सीरीज बॉयफ्रेंड्स & गर्लफ्रेंड्स से अपना OTT डेब्यू किया था, इस वेब सीरीज में उन्होंने श्रेया की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह Dujone (2021) और घोषबाबुर रिटायरमेंट प्लान (2023) जैसी बंगाली वेब सीरीज में दिखाई दी थी।
फिल्म (Film)
अद्रिजा रॉय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2019 में बंगाली फिल्म परिणीता से की थी। उसके बाद वह 2021 में एक और बंगाली फिल्म गॉल्पर मायाजाल में दिखाई दी थी।
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- अभिनेता: पंकज त्रिपाठी
- अभिनेत्री: दीपिका पादुकोण
- खाना: बिरयानी
अद्रिजा रॉय से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Adrija Roy)
- उनका परिवार और दोस्त उन्हे प्यार से पुटू और एडी कहकर बुलाते हैं।
- वह फिल्म निर्देशक और अभिनेता राज चक्रवर्ती को अपना गुरु मानती हैं।
- उनके शौक में यात्रा करना, खाना, गाना, फोटोग्राफी और फिल्में देखना शामिल हैं। उन्हें गाने सुनना बहुत पसंद है।
- अद्रिजा एक राज्य स्तरीय लंबी कूद खिलाड़ी हैं। अपने स्कूल के दिनों में, वह कई दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेती थीं।
- 2019 में वह PC चंद्रा ज्वैलर्स के टीवी विज्ञापन में दिखाई दीं थी।
- काम की व्यस्तता के कारण अद्रिजा को जिम जाने के लिए समय निकालना मुश्किल लगता है, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह अपनी शारीरिक फिटनेस पर काम करती हैं।
- अपने ख़ाली समय में वह बैडमिंटन खेलती हैं।
- वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी है।