अक्षित सुखिजा का जीवन परिचय | Akshit Sukhija Biography in Hindi

अक्षित सुखिजा (अभिनेता) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पत्नी, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक

अक्षित सुखिजा एक भारतीय अभिनेता है। उन्हें कलर्स टीवी के सीरियल शुभारंभ (2019) में राजा रेशमिया की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वह 2023 में दंगल टीवी के सीरियल हर बहू की यही कहानी: ससुमा ने मेरी कदर ना जानी में अर्णव की भूमिका में दिखाई दिए थे।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

अक्षित सुखिजा का जन्म 18 नवंबर 1997 को पंजाब में हुआ था। इनकी वृश्चिक राशि है। 2003 वह अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गए थे, जहाँ उन्होंने DAV पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी। बाद में, उन्होंने नई दिल्ली के विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (VIPS) से पत्रकारिता का कोर्स किया था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’7″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 65 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- काला

बालों का रंग:- काला

अभिनेता अक्षित सुखिजा
image source: Instagram

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन

अक्षित सुखिजा के पिता का नाम प्रदीप सुखीजा है। और उनकी माँ का नाम कनिका सुखीजा है।

पत्नी (Wife)

वह अभी अविवाहित है।

कैरियर (Career)

टेलीविज़न (Television)

अक्षित सुखिजा ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत 2019 में कलर्स टीवी के सीरियल शुभारंभ में राजा रेशमिया की भूमिका निभाकर की थी। वह 2021 में स्टार भारत के टीवी सीरियल लक्ष्मी घर आई में DC राघव कुमार की भूमिका में दिखाई दिए थे। और उसके बाद वह 2022 में कलर्स टीवी के सीरियल फना: इश्क में मरजावां में डॉ. ईशान टंडन की भूमिका में दिखाई दिए थे।

वह 2023 में पिया अभिमानी और बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 3 में दिखाई दिए थे। और उसके बाद वह 2023 से 2024 तक दंगल टीवी के सीरियल हर बहू की यही कहानी ससुमा ने मेरी कदर न जानी में अर्णव की भूमिका में दिखाई दिए थे।

वेब सीरीज (Web Series)

अक्षित सुखीजा ने मार्च 2019 में वूट की वेब-सीरीज़ सिलसिला बदलते रिश्तों का सीज़न 2 में अनेरी वजानी के साथ अर्नव शुक्ला की भूमिका निभाई थी। वह 2022 में जनपद गोण्डा में विष्णु पंडित की भूमिका में दिखाई दिए थे। वह 2024 में अमेजन प्राइम की वेब सीरीज दिल दोस्ती डिलेमा में दिखाई दिए थे, जिसमे उन्होंने अरमान की भूमिका निभाई थी।

फिल्म (Film)

वह 2023 में हिंदी फिल्म यारियां 2 में शोना के बॉयफ्रेंड की भूमिका में दिखाई दिए थे।

अक्षित सुखिजा से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Akshit Sukhija)

  • वह एक डॉग लवर है और वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पालतू कुत्ते के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं।
  • उन्होंने मनयावर, लाइफस्टाइल, रेमंड और कई अन्य ब्रांडों के लिए कई टेलीविजन विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट्स किए हैं।