अंजलि आनंद (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पति, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक
अंजलि आनंद (Anjali Anand) एक भारतीय अभिनेत्री है। वह स्टार प्लस के टीवी सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में लवली/लवलीन की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है। वह 2023 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 11 में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दी है।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
अंजलि आनंद का जन्म 9 अक्टूबर 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। इनकी राशि तुला है।
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 6’0″ (लगभग)
आंखों का रंग:- काला
बालों का रंग:- गहरा भूरा
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
अंजलि आनंद के पिता का नाम दिनेश आनंद है, जो एक अभिनेता थे। 15 फरवरी 2001 को मुंबई, महाराष्ट्र में उनका निधन हो गया था। उनकी मां का नाम पुनिमा दिनेश आनंद है, जो सरोज खान की टीम में कोरियोग्राफर थी। उनकी दो बहने है नेहा दिनेश आनंद, जो एक अभिनेत्री और स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट है। और दूसरी का नाम जया आनंद है।
पति (Husband)
अंजलि आनंद अभी अविवाहित है।
कैरियर (Career)
टेलीविज़न (Television)
अंजलि आनंद ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2017 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल ढाई किलो प्रेम से की थी, जिसमे उन्होंने दीपिका शर्मा की भूमिका निभाई थी। वह 2019 में स्टार प्लस के एक और टीवी सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में लवलीन/लवली भूमिका में दिखाई दी थी।
2023 में उन्होंने कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था, जिसे कलर्स टीवी पर रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। और उसी वर्ष उन्होंने झलक दिखला जा सीजन 11 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था।
वेब सीरीज (Web Series)
अंजलि आनंद ने 2017 में वेब सीरीज अनटैग से अपना डिजिटल डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने शिखा सूरी की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2021 में डिज्नी+हॉटस्टार की वेब सीरीज दिल बेक़रार में दिखाई दी थी।
फिल्म (Film)
अंजलि आनंद ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2021 में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बेलबॉटम से की थी, जिसमे उन्होंने अंजलि (आशु की पत्नी) की भूमिका निभाई थी। वह 2023 में फिल्म पैंटहाउस में मधु की भूमिका में दिखाई दी थी। और उसी वर्ष वह एक और हिंदी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रॉकी की बहन गायत्री रंधावा/गोलू की भूमिका में दिखाई दीं थी।
अंजलि आनंद से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Anjali Anand)
- वह एक डॉग लवर है और उनके पास डॉबी नाम का एक पालतू कुत्ता है।
- वह अक्सर विभिन्न मैगज़ीन में प्लस-साइज़ मॉडल के रूप में दिखाई देती हैं।
- अभिनय के अलावा वह एक डांसर भी हैं और वह इसे एक शौक के तौर पर अपनाती हैं।