अंजलि मुखी एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री है। वह टीवी सीरियल सास बिना ससुराल में सुधा शर्मा और ये है चाहतें में सुलोचना बलराज खुराना की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है। वह 2022 में कलर्स टीवी के सीरियल परिणीति में दिखाई दी थी।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
नाम (Name):- | अंजलि मुखी (Anjali Mukhi) |
व्यवसाय/पेशा (Profession):- | अभिनेत्री |
जन्म तारीख (Date of Birth):- | 12 जून |
उम्र (Age):- | ज्ञात नहीं |
जन्म स्थान (Birthplace):- | पुणे, महाराष्ट्र |
राशि (Zodiac sign):- | मिथुन राशि |
नागरिकता (Nationality):- | भारतीय |
धर्म (Religion):- | हिन्दू धर्म |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल (School):- | ज्ञात नहीं |
कॉलेज (College):- | ज्ञात नहीं |
शैक्षिक योग्यता:- | ज्ञात नहीं |
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’4″ (लगभग)
वज़न (Weight):- 56 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- गहरा भूरा
बालों का रंग:- काला
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
उनके माता पिता और भाई बहन के बारें में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
वैवाहिक स्थिति:- | विवाहित |
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:- | इंद्रनील भट्टाचार्य (अभिनेता) |
पति का नाम:- | इंद्रनील भट्टाचार्य (अभिनेता) |
शादी की तारीख:- | 4 मई 2005 |
बच्चे:- | ज्ञात नहीं |
कैरियर (Career)
अंजलि मुखी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2002 में डीडी नेशनल पर के टीवी सीरियल कैक्टस फ्लावर से की थी, जिसमे उन्होंने मानसी की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह मेहर, कसम से, ख़्वाहिश और बा बहू और बेबी जैसे टीवी सीरियल में दिखाई दी थी।
वह 2010 से 2012 तक सोनी टीवी के सीरियल सास बिना ससुराल में सुधा शर्मा की भूमिका में दिखाई दी थी। इस सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। उसके बाद वह आई लव माई इंडिया, हम ने ली हैं…शपथ, छनछन, डोली अरमानों की, एक रिश्ता ऐसा भी, फिर भी ना माने…बदतमीज़ दिल, एक दूजे के वास्ते, टशन-ए-इश्क, इश्कबाज़, मेरी हानिकारक बीवी और नाटी पिंकी की लम्बी लव स्टोरी जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दी थी।
वह 2019 से 2021 तक स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये है चाहतें में सुलोचना खुराना की भूमिका में दिखाई दी थी। उसके बाद वह टीवी सीरियल परिणीति (2022) और कथा अनकही (2023) में दिखाई दी थी।
अंजलि मुखी से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Anjali Mukhi)
- अंजलि मुखी का जन्म और पालन पोषण पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था।
- उन्हें टीवी सीरियल ‘इश्कबाज’ के एक सीक्वेंस के लिए गंजा दिखने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लगता था।