अंकित गुप्ता का जीवन परिचय | Ankit Gupta Biography in Hindi

अंकित गुप्ता एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल है। उन्हें स्टार प्लस के टीवी सीरियल माटी से बंधी डोर में रणविजय राणा की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता हैं।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम (Name):-अंकित गुप्ता (Ankit Gupta)
व्यवसाय/पेशा (Profession):-अभिनेता, मॉडल
जन्म तारीख (Date of Birth):-6 नवंबर 1988
उम्र (Age):-35 साल (2023 तक)
जन्म स्थान (Birthplace):-मेरठ, उत्तर प्रदेश
राशि (Zodiac sign):-वृश्चिक राशि
नागरिकता (Nationality):-भारतीय
धर्म (Religion):-हिन्दू धर्म

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-ज्ञात नहीं
कॉलेज/विश्वविद्यालय:-IPEC इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद
योग्यता:-ग्रेजुएशन

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’8″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 65 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- काला

बालों का रंग:- काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन

उनके माता पिता के बारें में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनका एक भाई है, जिनका नाम नितिन गुप्ता है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
गर्लफ्रेंड/प्रेमिका:-शनाया खान
पत्नी का नाम:-N/A

कैरियर (Career)

टेलीविज़न (Television)

अंकित गुप्ता ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत 2012 में टीवी सीरियल बालिका वधु से की थी, जिसमे उन्होंने डॉ अभिषेक की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह ओए जस्सी, साड्डा हक़, बेगुसराय, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और मायावी मलिंग जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दिए थे।

वह 2018 में टीवी शो लाल इश्क़ में एपिसोडिक भूमिका में दिखाई दिए थे। वह 2020 से 2021 तक ज़ी टीवी के सीरियल कुंडली भाग्य में पवन मल्होत्रा की भूमिका में दिखाई दिए थे। वह 2021 से 2022 तक कलर्स टीवी के सीरियल उड़ारियाँ में फतेह सिंह विर्क की भूमिका में दिखाई दिए थे।

उन्होंने 2022 में कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। उसके बाद वह 2023 में टीवी सीरियल जुनूनियत में दिखाई दिए थे, जिसमे उन्होंने जहान मेहता की भूमिका निभाई थी।

वह 2024 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल माटी से बंधी डोर में रणविजय राणा की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

वेब सीरीज (Web Series)

अंकित गुप्ता ने 2020 में वेब सीरीज इल्लीगल – जस्टिस, आउट ऑफ ऑर्डर से अपना OTT डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने नीरज शेखावत की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह बेकाबू सीजन 2 और मैं हीरो बोल रहा हू में दिखाई दिए थे।

फिल्म (Film)

उन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत हिंदी फिल्म टुटीया दिल (2012) से की थी, जिसमे उन्होंने नलेन्दर यादव की भूमिका निभाई थी।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

  • अभिनेता: ऋतिक रोशन, अर्जुन रामपाल
  • अभिनेत्री: दीपिका पादुकोण, दीया मिर्जा
  • परफ्यूम: Dior
  • डिजाइनर: J J Vallaya
  • डेस्टिनेशन: गोवा, स्विट्जरलैंड

अंकित गुप्ता से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Ankit Gupta)

  • अंकित गुप्ता का जन्म और पालन-पोषण मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ है।
  • उन्होंने एक कॉल सेंटर में नौकरी करके अपने करियर की शुरुआत की और बाद में मुंबई आ गए थे। जहां उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • अंकित एक फिटनेस फ्रीक हैं और कई घंटे जिम में बिताते हैं।
  • वह एयरटेल, मोंटे कार्लो, वाघ बकरी चाय, हीरो होंडा, मारुति ब्रेजा, हिमालया ब्लीच, रूपा, FNL पत्रिका और लेमन मोबाइल आदि जैसे कई टीवी विज्ञापनों में दिखाई दिए है।
  • उनके शौक में यात्रा करना, डांस करना और जिम करना शामिल है।
  • उन्होंने 2018 में अपने टीवी सीरियल मायावी मलिंग के लिए मार्शल आर्ट सीखा था।
  • वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दिए है।