अंकिता लोखंडे का जीवन परिचय | Ankita Lokhande Biography in Hindi

अंकिता लोखंडे (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पति, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) एक भारतीय अभिनेत्री है। वह जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता में अर्चना देशमुख की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है। वह 2023 में कलर्स टीवी के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 17 में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दी थी।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

अंकिता लोखंडे का जन्म 19 दिसंबर 1984 को इंदौर, मध्यप्रदेश में हुआ था। उनका जन्म का नाम तनुजा लोखंडे था। उनकी राशि धनु है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और ग्रेजुएशन इंदौर से की थी। उन्हें बहुत कम उम्र से ही अभिनय का शौक था। वह अपने कॉलेज के दिनो मे गणपति उत्सव और नवरात्रि उत्सव में प्रदर्शन करती थी।

अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एयर होस्टेस बनने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इंदौर के फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट में प्रवेश लिया था। इस बीच उन्होंने टैलेंट हंट शो “जी सिनेस्टार्स की खोज” के लिए ऑडिशन दिया और चयनित हो गईं थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और कई प्रिंट शूट किए थे।

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’6″ (लगभग)

आंखों का रंग:- काला

बालों का रंग:- हल्का भूरा

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन

अंकिता लोखंडे के पिता का नाम शशिकांत लोखंडे है, जो एक बैंकर थे। 12 अगस्त 2023 को उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी मां का नाम वंदना फडनीस लोखंडे है। उनका एक छोटा भाई सुरज लोखंडे और उनकी एक छोटी बहन ज्योति लोखंडे है।

अंकिता लोखंडे अपने माता पिता के साथ (Ankita Lokhande with her parents)
अंकिता लोखंडे अपने माता पिता के साथ

पति (Husband)

अंकिता ने 14 दिसंबर 2021 को अपने मंगेतर विक्की जैन के साथ शादी की थी।

अंकिता लोखंडे अपने पति के साथ (Ankita Lokhande with her husband)
अंकिता लोखंडे अपने पति के साथ

रिश्ते/मामले (Relationships/Affairs)

अंकिता लोखंडे टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता के सह कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ते में थी। और दोनो ने लगभग 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। तथा 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनके ब्रेकअप के पीछे का कारण सुशांत की बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के साथ बढ़ती दोस्ती थी।

अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के साथ (Ankita Lokhande with Sushant Singh Rajput)
अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के साथ

सुशांत सिंह से ब्रेकअप के बाद अंकिता ने बिजनेसमैन विक्की जैन से रिश्ते में थी।

कैरियर (Career)

टेलीविज़न (Television)

अंकिता लोखंडे ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में टीवी शो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लेकर की थी। उसके बाद उन्होंने 2009 में जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अर्चना देशमुख की भूमिका निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस भूमिका से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। यह सीरियल 2009 से 2014 तक चला था।

2011 में उन्होंने झलक दिखला जा 4 और कॉमेडी सर्कस का नया दौर में एक प्रतियोगी के रूप के भाग लिया था। उसके बाद वह 2013 में टीवी सीरियल एक थी नायका में प्रज्ञा को भूमिका में दिखाई दी थी। उन्होंने 2022 में टीवी शो स्मार्ट जोड़ी में अपने पति विक्की जैन के साथ एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था और वह इस शो के विजेता रहे थे।

अंकिता ने साल 2023 में कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में अपने पति विक्की जैन के साथ एक प्रतियोगी के रूप के भाग लिया था।

वेब सीरीज (Web Series)

अंकिता लोखंडे ने साल 2021 में वेब सीरीज पवित्र रिश्ता: इट्स नेवर टू लेट में अर्चना की भूमिका निभाकर अपना डिजिटल डेब्यू किया था। उसके बाद वह 2022 में वेब सीरीज पवित्र रिश्ता: इट्स नेवर टू लेट सीजन 2 में अर्चना की भूमिका में दिखाई दी थी।

फिल्म (Film)

अंकिता लोखंडे ने 2019 में कंगना रनौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी में झलकारी बाई की भूमिका निभाकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह 2020 में हिंदी फिल्म बागी 3 में रुचि नंदन चतुर्वेदी की भूमिका में दिखाई दी थी।

वह 2023 में हिंदी फिल्म द लास्ट कॉफी में इरम कुरेशी की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। उसके बाद वह 2024 में हिंदी फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर में रणदीप हुडा के साथ यमुनाबाई सावरकर की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।

अवार्ड्स (Awards)

वर्ष/सालअवार्डटीवी सीरियलश्रेणी (Category)
2010गोल्ड अवार्ड्स पवित्र रिश्ता डेब्यू इन अ लीड रोल – फीमेल
2010इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड्सपवित्र रिश्ता GR8! फेस ऑफ़ द ईयर
2011गोल्ड अवार्ड्सपवित्र रिश्ता बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीड रोल
2011स्टार गिल्ड अवॉर्ड्सपवित्र रिश्ताबेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज
2012इंडियन टेली अवार्ड्सपवित्र रिश्ताबेस्ट टेलीविजन पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर
2012गोल्ड अवार्ड्स पवित्र रिश्ताबेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीड रोल
2014स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स पवित्र रिश्ताबेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज

विवाद (Controversy)

2015 में अंकिता लोखंडे ने अपने तत्कालीन बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को यशराज स्टूडियो के बाहर सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया था। बाद में उन्होंने बताया कि उसने सुशांत को थप्पड़ मारा था, क्योंकि वह बुरी तरह नशे में था और अजीब तरीके से लड़कियों के आसपास डांस कर रहा था।

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (actress ankita lokhande)
Image source: Instagram

अंकिता लोखंडे से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Ankita Lokhande)

  • वह अपने स्कूल के दिनों में खेलों में अच्छी थीं। और वह बैडमिंटन ने राज्य स्तरीय खिलाड़ी थी।
  • वह अपने स्कूल और कॉलेज के दिनो मे एक ऐवरेज स्टूडेंट थी।
  • उन्हें मेकअप किट, जूते और डायमंड खरीदना पसंद है।
  • उन्हें डांस करना बहुत पसंद है और वह एक प्रशिक्षित डांसर है।
  • शुरुआत में उनके माता-पिता उनके अभिनेत्री बनने के फैसले से खुश नहीं थे।
  • टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में काम करने के दौरान वह भारतीय टेलीविजन की सबसे अधिक फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गईं थी।
  • वह एक शौकीन डॉग लवर है और उनके पास एक पालतू कुत्ता स्कॉच है।
  • वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. अंकिता लोखंडे क्यों प्रसिद्ध है?

ANS: अंकिता लोखंडे जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता में अर्चना देशमुख की भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध है। और 2023 में वह लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लेने के लिए जानी जाती है।

Q. अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन क्या करते हैं?

ANS: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन एक बिज़नेसमेन है।

Q. अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कौन है?

ANS: अंकिता लोखंडे एक भारतीय अभिनेत्री है और विक्की जैन उनके पति है।

Q. अंकिता लोखंडे की शादी कब हुई थी?

ANS: अंकिता लोखंडे की शादी 14 दिसंबर 2021 को हुई थी।