अनुष्का मर्चंडे का जीवन परिचय | Anushka Merchande Biography in Hindi

अनुष्का मर्चंडे (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पति, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक

अनुष्का मर्चंडे एक भारतीय अभिनेत्री है। वह 2023 से 2024 तक दंगल टीवी के सीरियल हर बहू की यही कहानी: ससुमा ने मेरी कदर ना जानी में दिखाई दी थी। वह 2024 में सोनी टीवी के सीरियल पुकार – दिल से दिल तक में दिखाई दी थी।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

अनुष्का मर्चंडे (Anushka Merchande) का जन्म 2005 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’2″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 50 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- भूरा

बालों का रंग:- काला

अभिनेत्री अनुष्का मर्चंडे
image source: Instagram

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन

उनके पिता का नाम ज्ञात नहीं है तथा उनकी माँ का नाम रिया मर्चंडे है।

पति (Husband)

अभी वह अविवाहित है।

कैरियर (Career)

टेलीविज़न (Television)

अनुष्का मर्चंडे ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत 2021 में टीवी सीरियल लक्ष्मी घर आई से की थी, जिसमे उन्होंने आरती तिवारी की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2022 में स्टार प्लस टीवी सीरियल चीकू की मम्मी दूर की में मिनी जोशी की भूमिका में दिखाई दी थी। उसी वर्ष वह स्टार प्लस के एक और टीवी सीरियल बन्नी चाऊ होम डेलिवरी में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने पलक राठोड़ की भूमिका निभाई थी।

वह सितंबर 2022 से जून 2023 तक ज़ी टीवी के सीरियल मैं हूं अपराजिता में छवि सिंह की भूमिका में दिखाई दी थी। वह 2023 से 2024 तक में दंगल टीवी के सीरियल हर बहू की यही कहानी: ससुमा ने मेरी कदर ना जानी में दिखाई दी थी। वह 2024 में सोनी टीवी के सीरियल पुकार – दिल से दिल तक में दिखाई दी है।

वेब सीरीज (Web Series)

उन्होंने 2021 में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज बॉम्बे बेगम से अपना डिजिटल डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने रिया चटर्जी की भूमिका निभाई थी।

फिल्म (Film)

उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2022 में हिंदी फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2 से की थी, जिसमे उन्होंने सीमा की भूमिका निभाई थी।

अभिनेत्री अनुष्का मर्चंडे
image source: Instagram

अनुष्का मर्चंडे से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Anushka Merchande)

  • उन्हें किशोरी शहाणे द्वारा 12 साल की छोटी उम्र में ग्लैडरैग्स लिटिल मिस इंडिया का खिताब मिला था।
  • उन्होंने कई जाने-माने ब्रांड्स के लिए कई टेलीविज़न कमर्शियल किए हैं। उनके सैमसंग विज्ञापन को YouTube पर 200 मिलियन से अधिक बार देखा गया था।