अर्जित तनेजा (अभिनेता) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पत्नी, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक
अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। उन्हें टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में पूरब खन्ना की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वह 2023 में ज़ी टीवी कैसे मुझे तुम मिल गए में दिए थे।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
अर्जित तनेजा का जन्म 10 नवंबर 1992 को दिल्ली में हुआ था। उनकी राशि वृश्चिक है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मॉडर्न स्कूल, दिल्ली से की थी। उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली से कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में BA की थी। अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद वह एलीट मॉडल मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में शामिल हो गए थे। अरिजीत 2012 में अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए थे।
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’11” (लगभग)
वज़न (Weight):- 65 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- गंहरा भूरा
बालों का रंग:- काला
परिवार (Family)
अरिजीत तनेजा एक हिंदू परिवार से है।
माता-पिता और भाई-बहन
उनके पिता वकील है। उनकी मां के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। और उनकी एक बड़ी बहन है, जिनका नाम तन्वी बजाज है।
पत्नी (Wife)
वह अभी अविवाहित है।
रिश्ते/मामले (Relationships/Affairs)
ऐसी अफवाहें थी कि वह टेलीविजन अभिनेत्री चारु मेरा को डेट कर रहे हैं।
टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य की सह कलाकार मृणाल ठाकुर के साथ रिश्ते में होने की अफवाह थी।
कैरियर (Career)
टेलीविज़न (Television)
अरिजीत तनेजा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2012 में चैनल V के द सीरियल से की थी, जहां उन्होंने करण कुंद्रा के बेस्ट फ्रेंड की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी।
उन्होंने 2013 में रियलिटी टीवी शो MTV स्प्लिट्सविला सीजन 6 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। इसके बाद वह बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 1 और 2 में एक प्रतियोगी के रूप दिखाई दिए थे।
वह 2014 से 2016 तक ज़ी टीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य में पूरब खन्ना की भूमिका में दिखाई दिए थे। उसके बाद वह प्यार को हो जाने दो, कलीरें, बहु बेगम, नागिन 5 और बन्नी चाउ होम डिलीवरी जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दिए थे।
उन्होंने 2023 में कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। उसी वर्ष वह जी टीवी के सीरियल कैसे मुझे तुम मिल गए में श्रीति झा के साथ विराट की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
अवार्ड्स (Awards)
साल/वर्ष | अवार्ड | टीवी सीरियल | श्रेणी (Category) |
---|---|---|---|
2016 | गोल्ड अवार्ड्स | कुमकुम भाग्य | बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल |
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- अभिनेता: रणबीर कपूर
- अभिनेत्री: दीपिका पादुकोण, करीना कपूर
- फिल्म: ये जवानी है दीवानी
- वेब सीरीज: ब्रेकिंग बैड, मेड इन हेवन, सेक्रेड गेम्स, मिर्जापुर
- खाना: चिकन तंदूरी, बटर चिकन
अर्जित तनेजा से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Arjit Taneja)
- उनके शौक में शॉपिंग, स्विमिंग और यात्रा करना शामिल हैं।
- वह एक फिटनेस फ्रीक है और रोजाना जिम जाते है।
- वह एक डॉग लवर है।
- वह वकीलों के परिवार से है। उनके दादा, पिता और चाचा एक ही पेशे में है।
- वह कई म्यूजिक विडियो में भी दिखाई दिए है।