अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) एक भारतीय अभिनेत्री है। वह स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में यंग नायरा की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
अशनूर कौर का जन्म 3 मई 2004 को नई दिल्ली में हुआ था। उनकी राशि वृषभ है। वह मुंबई के रेयान इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं। अशनूर छोटी उम्र से ही सह-पाठयक्रम गतिविधियों में सक्रिय थीं और उन्होंने अपने स्कूल के पुरस्कार समारोह में ‘रयान प्रिंसेस’ का खिताब भी जीता था। 2021 में उन्होंने अपनी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
उनका अभिनय में करियर की कोई योजना नहीं थी, उन्हें अभिनय की दुनिया से उनकी माँ की दोस्त ने परिचित कराया था जो कुछ कास्टिंग निर्देशकों को जानती थीं।
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’4″ (लगभग)
आंखों का रंग:- काला
बालों का रंग:- काला
परिवार & जाती (Family & Caste)
अशनूर कौर एक पंजाबी सिख परिवार से हैं। उनके पिता गुरुमीत सिंह है, जो एक व्यवसायी हैं, और उनकी माँ अवनीत कौर है, एक शिक्षिका हैं।
कैरियर (Career)
टेलीविज़न (Television)
अशनूर कौर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2009 में टीवी सीरियल झांसी की रानी से एक बाल कलाकार के रूप में की थी, जिसमे उन्होंने प्राची की भूमिका निभाई थी। वह 2011 में ज़ी टीवी के सीरियल शोभा सोमनाथ की में युवा राजकुमारी शोभा की भूमिका में दिखाई दी थी।
उसके बाद वह ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, साथ निभाना साथिया, देवों के देव…महादेव, बड़े अच्छे लगते हैं, महाभारत, सियासत जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दी थी। वह 2015 से 2016 तक स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में यंग नायरा सिंघानिया की भूमिका में दिखाई दी थी। इस सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।
इसके बाद वह कोई लौट के आया है, पृथ्वी वल्लभ और पटियाला बेब्स जैसे टीवी सीरियल में दिखाई दी थी।
अशनूर कौर टीवी सीरियल लिस्ट (Ashnoor Kaur TV Serials List)
साल/वर्ष (Year) | सीरियल का नाम (Serial Name) | किरदार/भूमिका (Role) |
---|---|---|
2009 – 2010 | झांसी की रानी | प्राची |
2010 | साथ निभाना साथिया | पन्ना सिंघानिया |
2011 – 2012 | शोभा सोमनाथ की | युवा राजकुमारी शोभा |
2012 | ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा | बाल नविका व्यास भटनागर |
2012 | देवों के देव…महादेव | अशोक सुंदरी |
2013 | बड़े अच्छे लगते हैं | युवा मायरा कपूर |
2013 | महाभारत | युवा दुशाला |
2014 | तुम साथ हो जब अपने | नजमा बेग |
2015 | सियासत | अर्जुमंद बानू बेगम (मुमताज़ महल) |
2015 – 2016 | ये रिश्ता क्या कहलाता है | युवा नायरा सिंघानिया |
2017 | कोई लौट के आया है | युवा गीतांजलि शेखरी |
2018 | पृथ्वी वल्लभ | राजकुमारी विलासवती |
2018 – 2020 | पटियाला बेब्स | मिनी खुराना/बबीता |
फिल्म (Film)
अशनूर कौर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2018 में हिंदी फिल्म संजू से की थी, जिसमे उन्होंने यंग प्रिया दत्त की भूमिका निभाई थी। उसके बाद उसी वर्ष वह हिंदी फिल्म मनमर्जियां में भी दिखाई दी थी, जिसमें उन्होंने तापसी पन्नू की बहन की भूमिका निभाई थी।
अशनूर कौर फिल्म लिस्ट (Ashnoor Kaur Film List)
साल/वर्ष (Year) | फिल्म का नाम (Film Name) | किरदार/भूमिका (Role) |
---|---|---|
2018 | संजू | युवा प्रिया दत्त |
2018 | मनमर्जियां | किरण |
वेब सीरीज (Web Series)
उन्होंने 2021 में वेब सीरीज परी हूं मैं से अपना डिजिटल डेब्यू किया था। उसी वर्ष वह वेब सीरीज द रिटर्न में दिखाई दी थी।
अशनूर कौर वेब सीरीज लिस्ट (Ashnoor Kaur Web Series List)
साल/वर्ष (Year) | वेब सीरीज का नाम (Web Series Name) | किरदार/भूमिका (Role) |
---|---|---|
2021 | परी हूं मैं | परी |
2021 | द रिटर्न | युवा गीतांजलि |
अवार्ड्स (Awards)
साल/वर्ष (Year) | अवार्ड (Award) | टीवी सीरियल (TV Serial) | श्रेणी (Category) |
---|---|---|---|
2012 | कलर्स गोल्डन पेटल अवार्ड्स | ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा | मोस्ट नन्हे नटखट पर्सनैलिटी |
2019 | इंडियन टेली अवार्ड्स | पटियाला बेब्स | नेक्स्ट जनरेशन स्टार के लिए जूरी स्पेशल अवार्ड |
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- अभिनेता: शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन
- अभिनेत्री: दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ,जन्नत जुबैर रहमानी
- खाना: मैक्रोनी, बर्गर, चॉकलेट
- रंग: गुलाबी, सफेद
- डेस्टिनेशन: गोवा, स्पेन
अशनूर कौर से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Ashnoor Kaur)
- उनके शौक में डांस, शोपिंग, पढ़ना, यात्रा करना और स्विमिंग शामिल हैं।
- वह एक पशु प्रेमी है।
- उनके पिता उन्हें प्यार से पलक कहकर बुलाते हैं।
- वह गुडनाइट एडवांस एक्टिव+, LIC, सफोला ओट्स, डोमिनोज़, और अमेज़ॅन जैसे कई टीवी विज्ञापनों में दिखाई दी थी।
- वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी है।