फहमान खान एक भारतीय अभिनेता और मॉडल है, जो मुख्य रूप से हिंदी टीवी सीरियल में दिखाई देते है। उन्हें कलर्स के सीरियल कृष्णा मोहिनी में आर्यमन मेहता की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता हैं।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
नाम (Name):- | फहमान खान (Fahmaan Khan) |
व्यवसाय/पेशा (Profession):- | अभिनेता, मॉडल |
जन्म तारीख (Date of Birth):- | 4 सितंबर 1990 |
उम्र (Age):- | 33 साल (2023 तक) |
जन्म स्थान (Birthplace):- | बैंगलोर, कर्नाटक |
राशि (Zodiac sign):- | कन्या राशि |
नागरिकता (Nationality):- | भारतीय |
धर्म (Religion):- | मुस्लिम/इस्लाम धर्म |
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’8″ (लगभग)
वज़न (Weight):- 78 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- हल्का भूरा
बालों का रंग:- काला
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
उनके पिता का नाम शाहबाज रहमत है। तथा उनकी मां का नाम फैजाना शाहबाज है।
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
वैवाहिक स्थिति:- | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड/प्रेमिका:- | नेहा जावीद श्वेता तिवारी (अभिनेत्री, अफवाह) सुम्बुल तौकीर (अभिनेत्री) |
पत्नी का नाम:- | N/A |
कैरियर (Career)
फहमान खान ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और विभिन्न ब्रांडों के साथ काम किया था। वह थिएटर ग्रुप में शामिल हो गए थे और लगभग 9 सालों तक थिएटर नाटको में अभिनय किया था। 2014 में उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म वेर जॉइंट्स में अभिनय किया था।
टेलीविज़न (Television)
उसके बाद उन्होंने ये वादा रहा और कुंडली भाग्य जैसे टीवी सीरियल में छोटी छोटी भूमिकाएं निभाई थी। बाद में वह क्या कुसूर है अमला का, इश्क में मरजावां, मेरे डैड की दुल्हन और अपना टाइम भी आएगा जैसे टीवी सीरियल में दिखाई दिए थे।
वह 2021 से 2022 तक स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल इमली में सुम्बुल तौकीर के साथ आर्यन सिंह राठौर की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इस सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। उसके बाद वह 2022 से 2023 ताज कलर्स टीवी के सीरियल प्यार के सात वचन धरमपत्नी में रवि रंधावा की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
वह 2024 में कलर्स टीवी के सीरियल कृष्णा मोहिनी में आर्यमन मेहता की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
वेब सीरीज (Web Series)
फहमान खान ने 2018 में वेब सीरीज होम इट्स ए फीलिंग से अपना डिजिटल डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने ऋषि शाह की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह वेब सीरीज गंदी बात 2 और मनफोडगंज की बिन्नी में दिखाई दिए थे।
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- क्रिकेटर: सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स
- गाना: ताबीश पाशा द्वारा अधुरा
- खेल: स्नूकर
फहमान खान से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Fahmaan Khan)
- फहमान खान का जन्म और पालन-पोषण बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था।
- वह अपने कॉलेज मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया करते थे।
- वह एक बिल्ली प्रेमी है।
- वह फास्ट्रैक और मैकडॉवेल नंबर 1 के टीवी विज्ञापनों में दिखाई दिए हैं।
- वह कई म्यूजिक वीडियो में दिखाई दिए है।