गशमीर महाजनी एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता, नाटक निर्देशक, फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर है। उन्हें स्टार प्लस के टीवी सीरियल इमली में आदित्य कुमार त्रिपाठी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता हैं। उन्होंने 2024 में कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी टीवी शो फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया है।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
नाम (Name):- | गशमीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) |
व्यवसाय/पेशा (Profession):- | अभिनेता, नाटक निर्देशक, फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर |
जन्म तारीख (Date of Birth):- | 8 जून 1985 |
उम्र (Age):- | 38 साल (2023 तक) |
जन्म स्थान (Birthplace):- | पुणे, महाराष्ट्र |
राशि (Zodiac sign):- | मिथुन राशि |
नागरिकता (Nationality):- | भारतीय |
धर्म (Religion):- | हिन्दू धर्म |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:- | अभिनव विद्यालय इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, पुणे |
कॉलेज/विश्वविद्यालय:- | बृहन महाराष्ट्र कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पुणे |
योग्यता:- | ग्रेजुएशन |
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’8″ (लगभग)
वज़न (Weight):- 80 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- काला
बालों का रंग:- काला
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
उनके पिता रवीन्द्र महाजनी एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता हैं। उनकी माँ का नाम मधु महाजनी है। उनकी एक बड़ी बहन है जो उनसे 13 साल बड़ी है।
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
वैवाहिक स्थिति:- | विवाहित |
गर्लफ्रेंड/प्रेमिका:- | गौरी देशमुख (अभिनेत्री) |
पत्नी का नाम:- | गौरी देशमुख (अभिनेत्री) |
शादी की तारीख:- | 28 दिसंबर 2014 |
बच्चे:- | बेटा: व्योम (जन्म 21 दिसंबर 2019 को) |
कैरियर (Career)
फिल्म (Film)
गशमीर महाजनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 की हिंदी फिल्म मुस्कुराके देख जरा से की थी, जिसमें उन्होंने विवेक की भूमिका निभाई थी। उसके बाद उन्होंने लगभग पांच साल का ब्रेक लिया था। उसके बाद 2015 में उन्होंने मराठी फिल्म कैरी ऑन मराठा से मराठी फिल्मो में डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने मार्तंड की भूमिका निभाई थी।
उसके बाद वह देओल बैंड, कान्हा, वन वे टिकट, मला काहीच प्रॉब्लेम नाही, बोनस, धर्मवीर और सरसेनापती हंबीरराव जैसी कई मराठी फिल्मो में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह डोंगरी का राजा और पानीपत जैसी हिंदी फिल्मो में भी दिखाई दिए थे।
टेलीविज़न (Television)
उन्होंने 2018 और 2019 में मराठी टीवी शो प्रेमा तुझा रंग कसा सीजन 1 और 2 को होस्ट किया था। वह 2018 में हिंदी टीवी सीरियल अंजान: स्पेशल क्राइम्स यूनिट में ACP विक्रांत सिंघल की भूमिका में दिखाई दिए थे। वह 2020 से 2022 तक स्टार प्लस के टीवी सीरियल इमली में आदित्य कुमार त्रिपाठी/आदि की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इस सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।
2022 में उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। उसी वर्ष वह मराठी टीवी शो डांस महाराष्ट्र डांस लिल मास्टर्स में जज के रूप में दिखाई दिए थे। वह 2023 में कलर्स टीवी के सीरियल तेरे इश्क में घायल में अरमान ओबेरॉय की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
उन्होंने 2024 में कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी टीवी शो फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया है।
वेब सीरीज (Web Series)
उन्होंने 2020 में सोनी लिव की वेब सीरीज श्रीकांत बशीर से अपना OTT डेब्यू किया था। उसके बाद वह 2022 में MX प्लेयर की वेब सीरीज तू ज़ख्म है में विराज त्रेहन की भूमिका में दिखाई दिए थे।
गशमीर महाजनी से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Gashmeer Mahajani)
- गशमीर महाजनी का जन्म और पालन पोषण पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था।
- उन्होंने 15 साल की उम्र में अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहारा देने के लिए अपना डांस स्टूडियो शुरू किया था। उनका डांस स्टूडियो GRM डांस एकेडमी पुणे में स्थित है।
- उनको उनकी मराठी फिल्मों के लिए कई पुरस्कार मिले हैं।
- वह एक डॉग लवर है और उनके पास एक पालतू कुत्ता गब्बर है।
- वह अपने ख़ाली समय में स्नूकर खेलना पसंद करते हैं।
- वह भगवान गणेश के प्रबल भक्त हैं।
- उनके शौक में जिम, यात्रा और डांस करना शामिल है।