हिमांशु सोनी (अभिनेता) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पत्नी, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक
हिमांशु सोनी (Himanshu Soni) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। उन्हें टीवी सीरियल रामायण, बुद्ध – राजाओं का राजा और राधाकृष्ण के लिए जाना जाता है। वह 2023 में जी टीवी के सीरियल क्योंकि सास मां बहू बेटी होती है में दिखाई दी थी।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
हिमांशु सोनी का जन्म 1 फरवरी 1988 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। इनकी कुंभ राशि है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर से की थी। उन्होंने कॉमर्स कॉलेज, जयपुर से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी।
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’9″ (लगभग)
वज़न (Weight):- 75 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- भूरा
बालों का रंग:- काला
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
हिमांशु सोनी के पिता का नाम राजकुमार सोनी है। तथा उनकी मां का नाम कल्पना सोनी है। और उनकी दो बहने है, जिनका नाम मोनिका सोनी और भारती सोनी है।

पत्नी (Wife)
हिमांशु सोनी ने 27 नवंबर 2015 को जयपुर में अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड शीतल सिंह से शादी की थी। उनकी पत्नी एक फिल्म निर्माता है।

रिश्ते/मामले (Relationships/Affairs)
हिमांशु शादी से पहले शीतल सिंह के साथ रिश्ते में थे। उनकी मुलाकात 2013 में टीवी सीरियल बुद्ध के सेट पर हुई थी। शीतल सिंह इस शो की सह-निर्माता थीं।
कैरियर (Career)
टेलीविज़न (Television)
हिमांशु सोनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2011 में टीवी सीरियल द्वारकाधीश- भगवान श्रीकृष्ण से की थी। उसके बाद वह 2012 में टीवी सीरियल रामायण में भगवान विष्णु की में दिखाई दिए थे।
उन्होंने 2013 में टीवी सीरियल बुद्ध – राजाओं का राजा में राजकुमार सिद्धार्थ/गौतम बुद्ध की भूमिका निभाई थी। 2014 में वह टीवी सीरियल नीली छतरी वाले में भगवान शिव की भूमिका में दिखाई दिए थे। इस भुमिका से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।
उसके बाद वह राधाकृष्ण (2018), राम सिया के लव कुश (2019-2020), अगर तुम न होते (2021-2022) और राज़ महल – डाकिनी का रहस्य (2022-2023) जैसे सीरियल में दिखाई दिए थे।
वह सितंबर 2023 में जी टीवी के सीरियल क्योंकि सास मां बहू बेटी होती है में का कबीर यादव की भूमिका में दिखाई दिए थे।
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- अभिनेता:- रणबीर कपूर
- अभिनेत्री:- दीपिका पादुकोण, कीर्ति सेनन
- रंग:- काला, लाल, नीला
- ब्रांड्स:- Tommy Hilfiger, Burberry, Levi’s
- गायक:- A.R. रहमान
- खाना:- भुना हुआ चिकन, पिज्जा

हिमांशु सोनी से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Himanshu Soni)
- हिमांशु सोनी 2011 में अपना एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए थे।
- वह एक डॉग लवर है।
- हिमांशु को जिम जाना (वर्कआउट करना), गाना और ट्रैवल करना बहुत पसंद है।