ईशान धवन (अभिनेता) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पत्नी, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक
ईशान धवन (Ishaan Dhawan) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। उन्हें सोनी सब की टीवी सीरियल ध्रुव तारा में डॉ. ध्रुव सक्सेना की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
ईशान धवन का जन्म 8 नवंबर 1995 को चंडीगढ़ में हुआ था। इनकी नाम राशि है। उनकी राशि वृश्चिक है। उन्होंने 2013 में अपनी स्कूली शिक्षा MRA सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, चंडीगढ़ से पूरी की थी। उसके बाद उन्होंने 2013 से 2017 तक चितकारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से कंप्यूटर साइंस में B.Sc की को थी। बाद में उन्होंने अपनी MBA पुरी की थी।
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’11” (लगभग)
वज़न (Weight):- 60 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- भूरा
बालों का रंग:- भूरा
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
ईशान धवन के माता-पिता के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनकी एक छोटी बहन है।

पत्नी (Wife)
ईशान अभी अविवाहित है।
रिश्ते/मामले (Relationships/Affairs)
कथित तौर पर वह मेधा भट्टाचार्य नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं।
कैरियर (Career)
कॉर्पोरेट नौकरियाँ (Corporate Jobs)
सितंबर 2016 में वह मार्केटिंग मैनेजर के रूप में हरियाणा के पंचकुला में एक जिम जैक्ड फिटनेस में शामिल हुए थे। एक साल बाद उन्होंने चंडीगढ़ में प्लैटिनम वेलनेस नामक जिम में फ्रीलांस सेल्स और मार्केटिंग विशेषज्ञ के रूप में काम करना शुरू किया था।
वहां केवल पांच महीने काम करने के बाद उन्होंने मार्केटिंग मैनेजर के रूप में फ्लेक्सिटी जिम एंड स्पा, चंडीगढ़ में अपनी नौकरी बदल ली थी। उसी जॉब प्रोफ़ाइल में उन्होंने फिर चंडीगढ़ में रेस्टोरेंट ‘रॉयल न्यूट्रिशनहाउस’ में काम किया था। कुछ ही महीनों में उन्होंने वहां अपनी नौकरी छोड़ दी और उत्तराखंड के देहरादून में गोल्ड जिम मेंसोशल मीडिया मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम करना शुरू कर दिया था।
जुलाई 2018 में वह क्लब मैनेजर के रूप में साउंड चेक-लाउंज बार एंड एयर कैफे, चंडीगढ़ में शामिल हुए थे। उन्होंने प्लेटोफ्रेम टेक नामक एक प्राइवेट फर्म के साथ फ्रीलांस सेल्स और मार्केटिंग विशेषज्ञ के रूप में भी काम किया है। मुंबई में उनके पास म्यूजिक प्रोडक्शन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और इवेंट मैनेजमेंट जैसे अन्य डिपार्टमेंट में भी अनुभव है।
माडलिंग (Modelling)
जब वह अपने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट काम के लिए मुंबई में थे, तो किसी ने उन्हें मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाने का सुझाव दिया था। इसके बाद उन्होंने एक टीवी विज्ञापन के लिए ऑडिशन दिया और चयनित हो गए। अपने पहले टीवी विज्ञापन के लिए उन्हें 15,000 रुपये मिले थे।
अभिनय (Acting)
उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत Zee5 की वेब सीरीज बेबाकी से की थी। जिसमें उन्होंने हामिद अलकाज़ी की भूमिका निभाई थी। वह 2021 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल जिंदगी मेरे घर आना में कबीर सखुजा की भूमिका में दिखाई दिए थे। वह 2022 में स्टार भारत के टीवी सीरियल गुड़ से मीठा इश्क में नील खुराना की भूमिका में दिखाई दिए थे।
वह 2023 से सोनी सब के टीवी सीरियल ध्रुव तारा – समय सदी से परे में दिखाई दिए थे, जिसमे उन्होंने डॉ. ध्रुव सक्सैना की भूमिका निभाई थी।
फ़िल्मोग्राफी (Filmography)
टेलीविज़न सीरियल (Television Serial)
साल/वर्ष | सीरियल का नाम | किरदार/भूमिका |
---|---|---|
2021 | जिंदगी मेरे घर आना | कबीर |
2022 | गुड से मीठा इश्क | नील खुराना |
2023 | ध्रुव तारा | डॉ. ध्रुव सक्सैना |
वेब सीरीज (Web Series)
साल/वर्ष | वेब सीरीज का नाम | किरदार/भूमिका |
---|---|---|
2020 | बेबाकी | हमीद (सपोर्टिंग रोल) |
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- अभिनेत्री: मोनिका बेलुची
- त्यौहार: गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा
- पशु: शेर
- खाना: ग्रीन थाई करी
- ऋतु: ग्रीष्म
- गायक: सोनू निगम, पापोन
- फ़िल्में: हाचिको मोनोगाटरी (1987), द परस्यूट ऑफ़ हैप्पीनेस (2006)
ईशान धवन से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Ishaan Dhawan)
- एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी कभी भी अभिनेता बनने की इच्छा नहीं थी। उन्होंने कहा कि अभिनेता बनना ही उनकी किस्मत थी।
- एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने घर और वर्कप्लेस के बीच आवागमन के लिए मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा करते थे।
- उनके दोस्त और परिवार वाले उन्हें प्यार से इशू बुलाते हैं।
- ईशान धवन अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित वर्कआउट का पालन करते हैं।