करण वोहरा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। उन्हें जी टीवी के सीरियल मैं हूँ साथ तेरे में आर्यमन बुंदेला की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता हैं।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
नाम (Name):- | करण वोहरा (Karan Vohra) |
व्यवसाय/पेशा (Profession):- | अभिनेता |
जन्म तारीख (Date of Birth):- | 5 जनवरी 1989 |
उम्र (Age):- | 35 साल (2024 तक) |
जन्म स्थान (Birthplace):- | नई दिल्ली |
राशि (Zodiac sign):- | मकर राशि |
नागरिकता (Nationality):- | भारतीय |
धर्म (Religion):- | हिंदू धर्म |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:- | फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली |
कॉलेज/विश्वविद्यालय:- | दिल्ली विश्वविद्यालय |
योग्यता:- | ज्ञात नही |
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 6’0″ (लगभग)
वज़न (Weight):- 84 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- काला
बालों का रंग:- काला
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
उनकी मां का नाम रेणु वोहरा है। उनका एक भाई कुणाल वोहरा, जो अभिनेता है। और उनकी एक बहन कोमल वोहरा है, जो इंटीरियर डिजाइनर है।
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
वैवाहिक स्थिति:- | विवाहित |
गर्लफ्रेंड/प्रेमिका:- | बेला हांडा वोहरा (ट्रेनर, रिक्रूटर, और स्पाइसजेट एयरलाइंस में ग्रूमिंग हेड) |
पत्नी का नाम:- | बेला हांडा वोहरा (ट्रेनर, रिक्रूटर, और स्पाइसजेट एयरलाइंस में ग्रूमिंग हेड) |
शादी की तारीख:- | 2012 |
बच्चे:- | ज्ञात नही |
कैरियर (Career)
करण वोहरा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2016 में हिंदी टीवी सीरियल ज़िंदगी की महक से की थी, जिसमे उन्होंने शौर्य की भूमिका निभाई थी। वह 2018 से 2019 तक स्टार प्लस के टीवी सीरियल कृष्णा चली लंदन में डॉ वीर सहाय की भूमिका में दिखाई दिए थे।
वह 2021 में कलर्स टीवी के सीरियल पिंजरा खूबसुरती का में ACP राघव शास्त्री की भूमिका में दिखाई दिए थे। उसके बाद वह 2022 से 2023 तक स्टार प्लस के टीवी सीरियल इमली में अथर्व राणा की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
वह 2024 में जी टीवी के सीरियल मैं हूँ साथ तेरे में आर्यमन बुंदेला की भूमिका निभा रहे है।
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- अभिनेता: अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, इरफान खान, मनोज बाजपेयी
- अभिनेत्री: प्रियंका चोपड़ा
- डेस्टिनेशन: मालदीव
करण वोहरा से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Karan Vohra)
- करण वोहरा का जन्म और पालन पोषण नई दिल्ली में हुआ था।
- वह फिटनेस फ्रीक हैं। वह अक्सर अपने जिम सेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हैं।
- वह एक डॉग लवर है और उनके पास दो पालतू कुत्ते हैं जिनका नाम Fluffy और Koffee है।
- वह गुरुजी (निर्मल सिंह महाराज) के प्रबल अनुयायी हैं। करण वोहरा के अनुसार, गुरुजी के आशीर्वाद ने उन्हें अभिनय में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया था।
- भारतीय रैपर रफ्तार करण वोहरा के जीजा थे। जून 2022 में करण की बहन कोमल वोहरा और रफ्तार ने शादी के छह साल बाद तलाक के लिए अर्जी दी थी।