मयूरी देशमुख एक भारतीय अभिनेत्री है। वह स्टार प्लस के टीवी सीरियल इमली में मालिनी चतुर्वेदी की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा वह कई मराठी फिल्मों में भी दिखाई दी है।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
नाम (Name):- | मयूरी देशमुख (Mayuri Deshmukh) |
व्यवसाय/पेशा (Profession):- | अभिनेत्री |
जन्म तारीख (Date of Birth):- | 3 सितंबर 1992 |
उम्र (Age):- | 31 साल (2023 तक) |
जन्म स्थान (Birthplace):- | धुले, महाराष्ट्र |
राशि (Zodiac sign):- | कन्या राशि |
नागरिकता (Nationality):- | भारतीय |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल (School):- | ऋषि विद्यालय गुरुकुलम, विशाखापत्तनम G.D. सोमानी मेमोरियल हाई स्कूल, कफ परेड, मुंबई |
कॉलेज (College):- | पद्मश्री डॉ. डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, नवी मुंबई मुंबई विश्वविद्यालय |
शैक्षिक योग्यता:- | ज्ञात नही |
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’6″ (लगभग)
आंखों का रंग:- भूरा
बालों का रंग:- भूरा
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
उनके पिता का नाम प्रभाकर देशमुख है और वह लोक निर्माण विभाग में एक इंजीनियर के रूप में काम करते हैं। उनकी मां का नाम हेमा मोरे देशमुख है। उनकी एक बड़ी बहन, लीना माने और एक छोटा भाई, अनुप देशमुख हैं।
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
वैवाहिक स्थिति:- | विधवा |
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:- | ज्ञात नही |
पति का नाम:- | स्वर्गीय आशुतोष भाकरे (अभिनेता) |
शादी की तारीख:- | 20 जनवरी 2016 |
बच्चे:- | ज्ञात नही |
कैरियर (Career)
मयूरी देशमुख ने 2011 में एक थिएटर कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने ‘प्लेज़ेंट सरप्राइज़’ (2016), ‘डियर आजो’ (2018), और ‘तीसरे बादशाह हम’ (2019) सहित कई लोकप्रिय मराठी थिएटर नाटकों में अभिनय किया था।
उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 में मराठी फिल्म डॉ प्रकाश बाबा आमटेः द रियल हीरो से की थी, जिसमे उन्होंने मयूरी की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 31 दिवस (2018), ग्रे (2019), और लग्ना कल्लोल (2019) जैसी कई मराठी फिल्मों मे दिखाई दी थी।
उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2016 में मराठी टीवी सीरियल खुलता कली खुलेना से की थी, जिसमे उन्होंने मानसी देशपांडे की भूमिका निभाई थी। वह 2020 में स्टार प्लस के हिंदी टीवी सीरियल इमली में मालिनी चतुवेर्दी की भूमिका निभाई थी।
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- खाना: पानी पुरी
मयूरी देशमुख से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Mayuri Deshmukh)
- मयूरी देशमुख का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था।
- उन्होंने थिएटर आर्ट्स एकेडमी, मुंबई से अभिनय की पढ़ाई की थी।
- वह जानवरों से बहुत प्यार करती हैं और उनके पास दो पालतू कुत्ते जैरी और कीवी है।
- उन्हें थिएटर नाटकों और फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड्स मिले हैं।
- वह अपने खाली समय में खाना पकाना और कविता करना पसंद करती हैं।