मोहित कुमार का जीवन परिचय | Mohit Kumar Biography in Hindi

मोहित कुमार (अभिनेता) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पत्नी, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक

मोहित कुमार (Mohit Kumar) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। उन्हें सोनी सब के टीवी सीरियल वंशज में नील भारद्वाज की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता हैं।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

मोहित कुमार का जन्म 21 जुलाई 1995 को भिवानी, हरियाणा में हुआ था। उनकी राशि कर्क है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हलवासिया विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी, हरियाणा से की थी। उसके बाद उन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी & साइंसेज, भिवानी से ग्रेजुएशन पुरी की थी।

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’10” (लगभग)

वज़न (Weight):- 73 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- काला

बालों का रंग:- काला

टेलीविज़न अभिनेता मोहित कुमार
image source: Instagram

परिवार (Family)

उनका जन्म एक हरियाणवी परिवार में हुआ था। मुंबई आने पहले वह अपने माता पिता और एक छोटी बहन के साथ भिवानी में रहते थे। उनके निजी जीवन के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

कैरियर (Career)

मोहित शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। वह विट मैन और मान्यवर सहित कई विज्ञापनों में दिखाई दिए थे। उन्होंने भारत के कई प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरो के लिए रैंप वॉक किया है।

उन्होंने 2020 में सोनी टीवी के सीरियल एक दूजे के वास्ते 2 से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी। जिसमे उन्होंने कनिक्का कपूर के साथ मेजर श्रवण मल्होत्रा ​​की मुख्य भूमिका निभाई थी।

वह 2020 में सोनी सब के टीवी सीरियल सब सतरंगी में मनकामेश्वर मौर्य/मनु की भूमिका में दिखाई दिए थे। उसी वर्ष वह कलर्स टीवी के सीरियल दुर्गा और चारु में अनिर्बान बनर्जी की भूमिका में दिखाई दिए थे।

वह 2023 से सोनी सब के टीवी सीरियल वंशज में नील भारद्वाज की भूमिका में दिखाई दिए थे।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

  • अभिनेता: टेलर लौटनर
  • रंग: काला
  • डेस्टिनेशन: गोवा

मोहित कुमार से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Mohit Kumar)

  • उनके शौक में जिमिंग, स्विमिंग और ट्रैवलिंग शामिल है।
  • वह एक फिटनेस फ्रीक हैं और रोजाना जिम करना पसंद करते हैं।
  • उन्होंने अपने कॉलेज के दिनो से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी और अपने कॉलेज फंक्शन में मिस्टर फ्रेशर का टाइटल जीता था।