मुग्धा चाफेकर (Mugdha Chaphekar) एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री है। वह ज़ी टीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य में प्राची अरोड़ा कोहली की मुख्य भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
नाम (Name):- | मुग्धा चाफेकर (Mugdha Chaphekar) |
व्यवसाय/पेशा (Profession):- | अभिनेत्री |
जन्म तारीख (Date of Birth):- | 24 मार्च 1987 |
उम्र (Age):- | 36 साल (2023 तक) |
जन्म स्थान (Birthplace):- | मुंबई, महाराष्ट्र |
नागरिकता (Nationality):- | भारतीय |
कॉलेज (College):- | D. G. रूपारेल कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई |
शैक्षिक योग्यता:- | अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन इतिहास में मास्टर डिग्री |
धर्म (Religion):- | हिन्दू धर्म |
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’4″ (लगभग)
वज़न (Weight):- 50 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- काला
बालों का रंग:- काला

परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
उनके माता पिता और परिवार के बारें में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
पति (Husband)
मुग्धा चाफेकर ने 16 दिसंबर 2016 को अपने बॉयफ्रेंड रवीश देसाई (अभिनेता, मॉडल) से शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात टीवी सीरियल सतरंगी ससुराल के सेट पर हुई थी।

कैरियर (Career)
फ़िल्मी करियर (Film Career)
मुग्धा चाफेकर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1995 में हिंदी फिल्म आजमाइश से की थी। इस फिल्म में वह बाल कलाकार की भूमिका में दिखाई दी थी। वह 2015 में मराठी फिल्म द साइलन्स में दिखाई दी थी। उसके बाद वह जेता और रूप नगर के चीते जैसी मराठी फिल्मो में दिखाई दिए थे।
टेलीविज़न करियर (Television Career)
मुग्धा चाफेकर ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत 2001 में टीवी सीरियल जूनियर जी से की थी, जिसमे वह बाल भूमिका में दिखाई दी थी। वह 2006 से 2008 तक स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान में राजकुमारी संयोगिता में की भुमिका मे दिखाई दी थी। इसके बाद उन्हें धरम वीर और मेरे घर आई एक नन्ही परी में भूमिकाएँ मिलीं थी।
वह 2009 मे सब टीवी के सीरियल सजन रे झूठ मत बोलो मे आरती की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। यह शो ढाई साल तक चला और 2011 में समाप्त हुआ था। उसके बाद 2012 मे उन्होंने शो के स्पिन ऑफ गोलमाल है भाई सब गोलमाल है में ध्वनि की भूमिका में दिखाई दी थी।
उसके बाद वह सतरंगी ससुराल, साहिब बीवी और बॉस, सावित्री देवी कॉलेज & हॉस्पिटल जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दी थी। वह 2016 में स्पोर्ट्स रियलिटी शो बॉक्स क्रिकेट लीग 2 में एक खिलाडी के रूप में दिखाई दी थी। वह 2018 मे मराठी टीवी सीरियल गुलमोहर में कालिंदी की भूमिका में दिखाई दी थी।
वह 2019 से ज़ी टीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य में प्राची अरोड़ा कोहली की मुख्य भूमिका निभा रही है।
फिल्मोग्राफी (Filmography)
फिल्म (Film)
साल/वर्ष (Year) | फिल्म का नाम (Film Name) | किरदार/भूमिका (Role) | भाषा |
---|---|---|---|
1995 | आज़माईश | बाल भूमिका | हिंदी |
2015 | द साइलेंस | तेजस्विनी उर्फ चीनी | मराठी |
2022 | रूप नगर के चीते | क्षिप्रा | मराठी |
टेलीविज़न (Television)
साल/वर्ष (Year) | सीरियल का नाम (Serial Name) | किरदार/भूमिका (Role) |
---|---|---|
2001 | जूनियर जी | शैली |
2006 | सोलह सिंगार | आकांक्षा भारद्वाज |
2006-2008 | धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान | संयोगिता |
2008 | धरम वीर | शेरा/राजकुमारी अनन्या |
2009 | मेरे घर आई एक नन्ही परी | चांदनी चावला |
2009-2011 | सजन रे झूठ मत बोलो | आरती झावेरी शाह |
2012 | गोलमाल है भाई सब गोलमाल है | ध्वनि |
2014-2015 | सतरंगी ससुराल | आरुषि |
2015-2016 | साहिब बीवी और बॉस | अनीशा कुमार/मनीषा कुमार |
2016 | बॉक्स क्रिकेट लीग 2 | प्रतियोगी |
2018 | गुलमोहर (मराठी टीवी सीरियल) | कालिंदी |
2018 | सावित्री देवी कॉलेज & हॉस्पिटल | मिश्री मल्होत्रा |
2019-वर्तमान | कुमकुम भाग्य | प्राची अरोड़ा कोहली |
अवार्ड्स (Awards)
साल/वर्ष (Year) | अवार्ड (Award) | टीवी सीरियल/वेब सीरीज/फिल्म (TV Serial, Web Series, Film) | श्रेणी (Category) |
---|---|---|---|
2014 | ज़ी रिश्ते अवार्ड्स | सतरंगी ससुराल | फेवरेट नया सदस्य (फीमेल) |
2016 | महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवार्ड्स | द साइलेंस | बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू |
2019 | ज़ी रिश्ते अवार्ड्स | कुमकुम भाग्य | फेवरेट नया सदस्य (फीमेल) |
2019 | गोल्ड अवार्ड्स | कुमकुम भाग्य | बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल |
2020 | ज़ी रिश्ते अवार्ड्स | कुमकुम भाग्य | बेस्ट बेटी |
2021 | गोल्ड ग्लैम & स्टाइल अवार्ड्स | – | मोस्ट फोटोजेनिक स्टार (फीमेल) |
2021 | ज़ी रिश्ते अवार्ड्स | कुमकुम भाग्य | फेवरेट करैक्टर (फीमेल) |
2022 | इंटरनेशनल आइकोनिक अवार्ड्स | कुमकुम भाग्य | बेस्ट एक्ट्रेस |
2022 | स्टार एमिनेंस अवार्ड्स | – | मोस्ट ट्रेंडिंग एक्टर ऑफ़ द ईयर |
2022 | ज़ी रिश्ते अवार्ड्स | कुमकुम भाग्य | Most Watched Character (female) |
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- अभिनेता: रितेश देशमुख, अक्षय कुमार
- अभिनेत्री: काजोल, बिपाशा बसु
- खाना: भारतीय घर का बना खाना, चॉकलेट
- रंग: पीला, गुलाबी
- डेस्टिनेशन: गोवा और स्विट्जरलैंड
मुग्धा चाफेकर से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Mugdha Chaphekar)
- उनके शौक में डांस करना, शोपिंग करना, यात्रा करना और फिल्में देखना शामिल है।
- वह कोका-कोला, रेक्सोना, क्लिनिक प्लस, रेनॉल्ड्स जैसे ब्रांडों के विज्ञापनों सहित कई टेलीविजन विज्ञापनों में दिखाई दी हैं।
- वह एक एनिमल लवर हैं और उनके पास एक पालतू कुत्ता भी है।
- वह 2019 में शॉर्ट फिल्म सुमति में दिखाई दी थी।