नवनीत मलिक एक भारतीय अभिनेता और मॉडल है। उन्हें स्टार प्लस के टीवी सीरियल आंख मिचोली में सुमेध ठक्कर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता हैं।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
नाम (Name):- | नवनीत मलिक (Navneet Malik) |
व्यवसाय/पेशा (Profession):- | अभिनेता, मॉडल |
जन्म तारीख (Date of Birth):- | 1 जुलाई 1993 |
उम्र (Age):- | 30 साल (2023 तक) |
जन्म स्थान (Birthplace):- | रोहतक, हरियाणा |
राशि (Zodiac sign):- | कर्क राशि |
नागरिकता (Nationality):- | भारतीय |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:- | 8वीं कक्षा तक: मदर इंडिया स्कूल, झज्जर, हरियाणा उच्च शिक्षा: DN सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक |
कॉलेज/विश्वविद्यालय:- | बहादुरगढ़ पॉलिटेक्निक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक हरियाणा |
योग्यता:- | बहादुरगढ़ पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक हरियाणा से सिविल इंजीनियरिंग |
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 6’1″ (लगभग)
वज़न (Weight):- 75 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- हेजल ब्राउन
बालों का रंग:- काला
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
नवनीत मलिक के पिता का नाम अशोक मलिक है और वह एक स्कूल टीचर है।
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
वैवाहिक स्थिति:- | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड/प्रेमिका:- | ज्ञात नही |
पत्नी का नाम:- | N/A |
कैरियर (Career)
मॉडल (Model)
नवनीत मलिक ने एक अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले उन्होंने हार्ले डेविडसन, बीइंग ह्यूमन, पीटर इंग्लैंड, रेमंड, वीवो और कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की थी। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत तब की जब वह सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए पढ़ाई कर रहे थे। 2014 में उन्होंने मैक्स एलीट मॉडल लुक 2014 का खिताब जीता और विजया शर्मा के साथ चीन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
खिताब जीतने के बाद वह जीवन में मॉडलिंग के अन्य अवसरों की तलाश में मुंबई आ गए थे। उन्होंने तरुण तहिलियानी और मनीष मल्होत्रा जैसे कई प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों के लिए मॉडलिंग की है। 2013 में उन्होंने रु-बा-रू मिस्टर इंडियन ग्लोबल कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लिया था।
फिल्म (Film)
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2022 में बॉलीवुड फिल्म लव हॉस्टल से की थी, जो ZEE5 ओरिजनल पर प्रसारित हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने परम की भुमिका निभाई थी। उसके बाद वह उसी वर्ष बॉलीवुड फिल्म हीरोपंती 2 में दिखाई दिए थे, जिसमे उन्होंने इनाया के बॉयफ्रेंड की भूमिका निभाई थी।
टेलीविज़न (Television)
उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत डीडी नेशनल के टीवी सीरियल स्वराज से की थी, जिसमे वह बख्शी जगबंधु की भूमिका में दिखाई दिए थे। वह 2024 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल आँख मिचोली में सुमेध ठक्कर की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
वेब सीरीज (Web Series)
उन्होंने 2023 में डिज्नी+हॉटस्टार की वेब सीरीज द फ्रीलांसर से अपना डिजिटल डेब्यू किया था और इस सीरीज में उन्होंने मोहसिन फजल की भूमिका निभाई थी।
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- अभिनेता: रॉबर्ट डी नीरो, अल पचिनो
- फिल्म: सेंट ऑफ़ अ वूमन (1992, हॉलीवुड)
- खाना: पिज़्ज़ा
- खेल: बास्केटबॉल
नवनीत मलिक से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Navneet Malik)
- अपने अभिनय कौशल को निखारने के लिए उन्होंने कई एक्टर्स ट्रुथ वर्कशॉप में भाग लिया है। एक्टर्स ट्रुथ एक एक्टिंग स्कूल है जिसका नेतृत्व एक्टिंग कोच सौरभ सचदेवा करते हैं।
- वह एक फिटनेस फ्रीक है।
- उनके पास एक पालतू बिल्ली है।
- मॉडलिंग करियर शुरू करने से पहले उन्होंने दिल्ली में प्राइवेट सेक्टर में काम किया था।
- वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दिए है।