निहारिका रॉय का जीवन परिचय | Neeharika Roy Biography in Hindi

निहारिका रॉय (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पति, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक

निहारिका रॉय (Neeharika Roy) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। वह 2022 में ज़ी टीवी के सीरियल प्यार का पहला नाम: राधा मोहन में राधा की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

निहारिका रॉय का जन्म 9 नवंबर 2002 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। इनकी राशि वृश्चिक है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ज्ञान गंगा एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल से की थी। उन्हे बचपन से ही अभिनय का शोक था। वह अपने स्कूल में आयोजित कई डांस प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लेती थी।

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’4″ (लगभग)

आंखों का रंग:- काला

बालों का रंग:- काला

टेलीविज़न अभिनेत्री निहारिका रॉय
image source: Instagram

परिवार (Family)

निहारिका रॉय के पिता का नाम मिहिर रॉय है। और उनकी मां का नाम डोलन रॉय है।

कैरियर (Career)

टेलीविज़न (Television)

निहारिका ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2013 में टीवी सीरियल भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप से की थी, जिसमे उन्होंने शोभाग्यवती की भूमिका निभाई थी। वह 2016 में लाइफ ओके के टीवी शो सावधान इंडिया में एपिसोडिक भूमिका में दिखाई दी थी।

वह 2020 से 2022 तक सोनी सब के टीवी सीरियल “तेरा यार हूं में” में त्रिशला बंसल/त्रिशु की भूमिका में दिखाई दी थी। उसके बाद वह 2022 ज़ी टीवी के सीरियल प्यार का पहला नाम: राधा मोहन में राधा की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।

फिल्म (Film)

उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2016 में फिल्म सात कदम से की थी।

निहारिका रॉय से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Neeharika Roy)

  • वह भगवान गणेश जी और बाल गोपाल को अनुयायी है।
  • वह कई टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई दी है। और वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ब्रांडों को प्रमोट करती हैं।
  • वह एक प्रशिक्षित डांसर है।