निया शर्मा एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री है। वह स्टार प्लस के टीवी सीरियल एक हज़ारों में मेरी बहना है में मानवी की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है। वह 2024 में कलर्स टीवी के सीरियल सुहागन चुड़ैल में चुड़ैल की मुख्य भूमिका में दिखाई दी है।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
नाम (Name):- | निया शर्मा (Nia Sharma) |
वास्तविक/पूरा नाम:- | नेहा शर्मा |
व्यवसाय/पेशा (Profession):- | अभिनेत्री, मॉडल |
जन्म तारीख (Date of Birth):- | 17 सितम्बर 1990 |
उम्र (Age):- | 33 साल (2023 तक) |
जन्म स्थान (Birthplace):- | दिल्ली |
राशि (Zodiac sign):- | कन्या राशि |
नागरिकता (Nationality):- | भारतीय |
धर्म (Religion):- | हिंदू धर्म |
जाति/सम्प्रदाय:- | ब्राह्मण |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल (School):- | सेंट जेवियर्स स्कूल, दिल्ली |
कॉलेज (College):- | जगन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (JIMS), रोहिणी, दिल्ली |
शैक्षिक योग्यता:- | ग्रेजुएशन (मास कम्युनिकेशन) |
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’4″ (लगभग)
वज़न (Weight):- 51 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- गहरा भूरा
बालों का रंग:- काला
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
जब वह छोटी भी तब ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। उनकी मां का नाम उषा शर्मा है। उनका एक बड़ा भाई है, जिनका नाम विनय शर्मा है।
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
वैवाहिक स्थिति:- | अविवाहित |
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:- | वरुण जैन (अभिनेता) कुशाल टंडन (अभिनेता) राहुल सुधीर (अभिनेता) |
पति का नाम:- | N/A |
कैरियर (Career)
टेलीविज़न (Television)
निया शर्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल काली – एक अग्निपरीक्षा से की थी, जिसमे उन्होंने अनु की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2011 में टीवी सीरियल बहनें में निशा मेहता की भूमिका में दिखाई दी थी।
वह 2011 से 2013 तक स्टार प्लस के टीवी सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है में मानवी की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी, इस टीवी सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। उसके बाद वह जमाई राजा, मेरी दुर्गा, इश्क में मरजावां और नागिन 4 जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दी थी।
उन्होंने बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 1, खतरों के खिलाड़ी 8 और झलक दिखला जा 10 जैसे कई रियालिटी शो में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। वह ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ सीजन 2’ (2016) और ‘रसोई की जंग मम्मियों के संग’ (2017) जैसे कुछ अन्य रियलिटी टीवी शो का भी हिस्सा थीं। वह 2024 में कलर्स टीवी के सीरियल सुहागन चुड़ैल में दिखाई दी थी।
वेब सीरीज (Web Series)
निया शर्मा ने 2017 में वेब सीरीज ट्विस्टेड सीजन 1 से अपना OTT डेब्यू किया था। उसके बाद वह 2018 में वेब सीरीज ट्विस्टेड सीजन 2 में भी दिखाई दी थी। उसके बाद वह 2019 और 2021 में वेब सीरीज जमाई 2.0 में रोशनी पटेल की भूमिका में दिखाई दी थी।
मीडिया (Media)
- निया शर्मा को 2016 में ईस्टर्न आई द्वारा टॉप 50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में नंबर 3 और 2017 में नंबर 2 पर रखा गया था।
- उन्हें 2020 में टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन ओन टीवी 2020 में नंबर 2 पर स्थान दिया गया था।
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- अभिनेता: कॉलिन फैरल
- अभिनेत्री: जूलिया रॉबर्ट्स
- शॉपिंग कि जगह: इनफिनिटी मॉल, मुंबई
- रंग: लाल
- डेस्टिनेशन: ब्राजील, मियामी
- खाना: हक्का नूडल्स, राजमा चावल, और सीताफल आइसक्रीम
- ब्रांड: Forever New, Zara, Guess
निया शर्मा से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Nia Sharma)
- निया शर्मा का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ था।
- वह क्यूको हेयर परफ्यूम, ब्रुकसाइड, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, और स्प्राइट सहित कई टीवी विज्ञापनों में दिखाई दी है।
- उनके शौक में स्केटिंग, खाना बनाना, शीशा देखना और खुद से बात करना, गाड़ी चलाना, सेल्फी क्लिक करना, शॉपिंग करना आदि शामिल हैं।
- वह एक प्रशिक्षित बेली डांसर हैं।
- उनको बाइक्स का बहुत शौक है।
- वह एक डॉग लवर है।
- अभिनय में कदम रखने से पहले वह पत्रकारिता में अपना करियर बनाना चाहती थीं।
- हालाँकि उनका असली नाम “नेहा” है, लेकिन उन्होंने अपना ऑन-स्क्रीन नाम बदलकर “निया” रख लिया; क्योंकि नेहा बहुत आम नाम लग रहा था।
- वह टीवी धारावाहिक ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में मानवी चौधरी की भूमिका के लिए गंजी होने वाली पहली भारतीय टीवी अभिनेत्री हैं।
- वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी है।