निकितिन धीर का जीवन परिचय | Nikitin Dheer Biography in Hindi

निकितिन धीर एक भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी और तेलुगु फिल्म तथा टीवी सीरियल में दिखाई देते है। उन्हें सोनी टीवी के सीरियल श्रीमद रामायण में रावण की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता हैं। इसके अलावा वह कई हिंदी फिल्मों चेन्नई एक्सप्रेस, दबंग 2, हाउसफुल 3, शेरशाह और सूर्यवंशी आदि में दिखाई दिए है।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम (Name):-निकितिन धीर (Nikitin Dheer)
व्यवसाय/पेशा (Profession):-अभिनेता
जन्म तारीख (Date of Birth):-17 मार्च 1980
उम्र (Age):-44 साल (2024 तक)
जन्म स्थान (Birthplace):-मुम्बई, महाराष्ट्र
राशि (Zodiac sign):-मीन राशि
नागरिकता (Nationality):-भारतीय
धर्म (Religion):-हिंदू धर्म

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-ज्ञात नही
कॉलेज/विश्वविद्यालय:-ज्ञात नही
योग्यता:-ज्ञात नही

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 6’4″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 100 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- भूरा

बालों का रंग:- काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन

निकितिन धीर अभिनेता पंकज धीर के बेटे है। उनकी मां का नाम अनिता धीर है, जो एक कॉस्टयूम डिजाइनर है। उनकी एक बहन भी है, जिनका नाम निकिता शाह है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-विवाहित
गर्लफ्रेंड/प्रेमिका:-ज्ञात नही
पत्नी का नाम:-कृतिका सेंगर (अभिनेत्री)
शादी की तारीख:-3 सितंबर 2014
बच्चे:-देविका धीर (जन्म: 22 मई 2022)

कैरियर (Career)

फिल्म (Film)

निकितिन धीर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2008 में हिंदी फिल्म जोधा अकबर से की थी, जिसमे उन्होंने शरीफुद्दीन हुसैन की भूमिका निभाई थी। उसी वर्ष वह फिल्म मिशन इस्तांबुल में अल गजनी की भूमिका में दिखाई दिए थे।

उसके बाद वह फिल्म रेड्डी (2011) में आर्यन चौधरी, दबंग 2 (2012) में चुन्नी और चेन्नई एक्सप्रेस (2013) में थंगाबल्ली की भूमिका में दिखाई दिए थे। वह 2015 में तेलुगु फिल्म कंचे में ईश्वर प्रसाद की भूमिका में दिखाई दिए थे। वह 2016 में हिंदी फिल्म हाउसफुल 3 और फ़्रीकी अली में दिखाई दिए थे।

वह 2017 में तेलुगु फिल्म गौतम नंदा और मिस्टर में दिखाई दिए थे। उसके बाद वह 2021 में हिंदी फिल्म शेरशाह, सूर्यवंशी और अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में दिखाई दिए थे। वह 2022 में तेलुगु फिल्म खिलाड़ी में बाला सिंघम की भूमिका में दिखाई दिए थे। उसी वर्ष वह बॉलीवुड फिल्म सर्कस में कैमियो रोल में दिखाई दिए थे।

टेलीविज़न (Television)

उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2011 में टीवी सीरियल द्वारकाधीश – भगवान श्री कृष्ण में कालयवन की भूमिका निभाकर की थी। उन्होंने 2014 में फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था, जहां वह 2nd रनर अप रहे थे।

उसके बाद वह नागार्जुन – एक योद्धा (2016–2017), इश्कबाज़ (2017–2018) और नागिन 3 (2019) में दिखाई दिए थे। वह 2024 से सोनी टीवी के सीरियल श्रीमद रामायण में रावण की भूमिका निभा रहे है।

वेब सीरीज (Web Series)

निकितिन धीर ने 2022 में MX प्लेयर की वेब सीरीज रक्तांचल सीजन 2 में वसीम खान की भूमिका में दिखाई दिए थे। उन्होंने 2024 में रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में राणा विर्क की भूमिका निभाई थी।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

  • अभिनेता: सलमान खान
  • फिल्म: गंगा जमुना (1961), मुझे जीने दो (1963), अर्जुन (1985) और शिवा (1990)
  • खाना: मछली और चाईनीज
  • गायक: किशोर कुमार
  • डेस्टिनेशन: 

निकितिन धीर से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Nikitin Dheer)

  • निकितिन धीर का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ था।
  • वह एक डॉग लवर है।
  • वह एक फिटनेस फ्रीक है और रोजाना जिम जाते है।