प्रणीत भट्ट का जीवन परिचय | Praneet Bhat Biography in Hindi

प्रणीत भट्ट (अभिनेता) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पत्नी, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक

प्रणीत भट्ट (Praneet Bhat) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। वह स्टार प्लस के पौराणिक टीवी सीरियल महाभारत में शकुनी की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। वह 2023 में कलर्स टीवी के सीरियल चांद जलने लगा में दिखाई दिए थे।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

प्रणीत भट्ट का जन्म 26 सितंबर 1980 को श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में हुआ था। इनकी राशि तुला है। उन्होंने K.K. वाघ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एजुकेशन एंड रिसर्च, नासिक से इंजीनियरिंग में डिग्री की थी। अपनी डिग्री पूरी करने से बाद उन्होंने एक सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो में काम किया था। 2002 में वह मॉडलिंग और अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए थे।

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’7″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 70 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- काला

बालों का रंग:- काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन

प्रणीत भट्ट के माता-पिता और भाई बहन के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

पत्नी (Wife)

उन्होंने 4 नवंबर 2015 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कंचन शर्मा से शादी की थी।

प्रणीत भट्ट अपनी पत्नी के साथ (Praneet Bhatt with his wife)
प्रणीत भट्ट अपनी पत्नी के साथ

कैरियर (Career)

प्रणीत भट्ट ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2004 में टीवी सीरियल कितनी मस्त है जिंदगी से की थी। उसके बाद वह काजल (2007), अर्सलान (2008), गीत – हुई सबसे परायी (2010) और सुवरीन गुग्गल – टॉपर ऑफ द ईयर (2012) जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दिए हैं।

उन्होंने 2013 से 2014 तक स्टार प्लस के पौराणिक टीवी सीरियल महाभारत में शकुनी की भूमिका निभाई थी। इस सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। सितंबर 2014 में उन्होंने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के आठवें सीज़न में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था।

उसके बाद वह रजिया सुल्तान, बालकृष्ण, त्रिदेवियाँ, रिश्तों का चक्रव्यूह, पोरस, मेरी हानिकारक बीवी, अलादीन – नाम तो सुना होगा, बाल शिव – महादेव की अनोखी गाथा और धीरे धीरे से जैसे कई टीवी सीरियल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

वह 2023 में कलर्स टीवी के सीरियल चांद जलने लगा में सरताज गिल की भूमिका में दिखाई दिए थे।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

  • अभिनेता: अजय देवगन, जॉन अब्राहम
  • रंग: काला, लाल, नीला
  • डेस्टिनेशन: सिंगापुर

प्रणीत भट्ट से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Praneet Bhat)

  • उनके शौक में ट्रैकिंग, टीवी देखना और पढ़ना शामिल है।
  • उन्होंने 2014 में ‘बेस्ट एक्टर इन अ नेगेटिव रोल’ के लिए ‘इंडियन टेली अवॉर्ड’ जीता था।