प्रियंका चाहर चौधरी का जीवन परिचय | Priyanka Chahar Choudhary Biography in Hindi

प्रियंका चाहर चौधरी एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री और मॉडल है। वह कलर्स टीवी के सीरियल उड़ारियाँ में तेजो कौर संधू की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम (Name):-प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary)
व्यवसाय/पेशा (Profession):-अभिनेत्री, मॉडल
जन्म तारीख (Date of Birth):-12 जुलाई 1996
उम्र (Age):-27 साल (2023 तक)
जन्म स्थान (Birthplace):-जयपुर, राजस्थान
राशि (Zodiac sign):-कर्क राशि
नागरिकता (Nationality):-भारतीय

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल (School):-नवी मुंबई हाई स्कूल
कॉलेज (College):-दिल्ली विश्वविद्यालय
शैक्षिक योग्यता:-ज्ञात नही

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’6″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 50 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- भूरा

बालों का रंग:- भूरा

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन

उनके पिता का नाम महावीर सिंह चाहर है। उनके छह भाई-बहन हैं, जिनमें से उनके भाई विकास चौधरी SRM हॉस्पिटल और लैबोरेटरीज, जयपुर में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी एक बहन का नाम प्रीति चौधरी और एक भाई का नाम योगेश चौधरी है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:-ज्ञात नही
पति का नाम:-N/A

कैरियर (Career)

प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत इवेंट्स में होस्ट के रूप में की थी।

उन्होंने बब्बू मान द्वारा ‘ऑनलाइन’ (2016), ईशान कौरन द्वारा ‘में बेवफा’ (2018), और रॉबिन सिद्धू द्वारा ‘हंजू’ (2020) सहित कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में एक मॉडल के रूप में अभिनय किया था। इसके अलावा वह 2023 में यासर देसाई की म्यूजिक वीडियो कुछ इतने हसीन में दिखाई दी थी।

उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों जैसे ‘पेंडिंग लव’ (2018), ‘लतीफ टू लादेन’ (2018), और ‘कैंडी ट्विस्ट’ (2019) में अभिनय किया था।

उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2019 में कलर्स टीवी के सीरियल गठबंधन से की थी, जिसमे उन्होंने सेजल पारेख की भूमिका निभाई थी। उसके बाद उसी वर्ष वह उल्लू ऐप को वेब सीरीज 3G गाली गलोच गर्ल्स में दिखाई दी थी। वह एपीसोडिक टीवी सीरियल सावधान इंडिया में भी दिखाई दी है।

2020 में उन्होंने स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये है चाहतें में कीर्ति जैन/किट्टू की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2021 से 2022 तक कलर्स टीवी के सीरियल उड़ारियाँ में तेजू कौर संधू की भूमिका में दिखाई दी थी। इस सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

उसके बाद 2022 में उन्होंने कलर्स टीवी के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 16 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था, जहां वह 2nd रनर अप रही थी।

प्रियंका चाहर चौधरी से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Priyanka Chahar Choudhary)

  • प्रियंका चाहर चौधरी का जन्म और पालन पोषण जयपुर, राजस्थान में हुआ था।
  • वह एक एनिमल लवर है और अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिल्लियों और कुत्तों के साथ तस्वीरें पोस्ट करती है।