रोहित पुरोहित एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। उन्हें स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एडवोकेट अरमान पोद्दार की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता हैं।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
नाम (Name):- | रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) |
व्यवसाय/पेशा (Profession):- | अभिनेता |
जन्म तारीख (Date of Birth):- | 8 जून 1986 |
उम्र (Age):- | 37 साल (2023 तक) |
जन्म स्थान (Birthplace):- | जयपुर, राजस्थान |
नागरिकता (Nationality):- | भारतीय |
धर्म (Religion):- | हिंदू धर्म |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:- | ज्ञात नही |
कॉलेज/विश्वविद्यालय:- | ज्ञात नही |
योग्यता:- | ज्ञात नही |
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’8″ (लगभग)
आंखों का रंग:- भूरा
बालों का रंग:- काला
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
रोहित पुरोहित के माता पिता और भाई बहन के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
वैवाहिक स्थिति:- | विवाहित |
गर्लफ्रेंड/प्रेमिका:- | शीना बजाज |
पत्नी का नाम:- | शीना बजाज |
शादी की तारीख:- | 22 जनवरी 2019 |
बच्चे:- | ज्ञात नहीं |
कैरियर (Career)
टेलीविज़न (Television)
रोहित पुरोहित ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2009 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल शौर्य और सुहानी से की थी, जिसमे उन्होंने चितवन की भूमिका निभाई थी। वह 2010 में टीवी सीरियल ऐसे करो ना विदा में आर्यमन की भूमिका में दिखाई दिए थे।
उन्होंने 2010 में टीवी शो अदालत में एपीसोडिक भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह संस्कार लक्ष्मी, चन्द्रगुप्त मौर्य, हमने ली है… शपथ, अर्जुन, एनकाउंटर, इश्क़ किल्स, रजिया सुल्तान, भारतवर्ष, पोरस, दिल तो हैप्पी है जी और धड़कन जिंदगी की जैसे कई हिंदी टीवी सीरियल में दिखाई दिए थे।
रोहित ने स्पोर्ट्स रियलिटी शो बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 2, 3 और 4 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। वह 2021 से 2022 तक सोनी टीवी के सीरियल धड़कन जिंदगी की में डॉ. विक्रांत सक्सेना की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। वह 2022 से 2023 तक कलर्स टीवी के सीरियल उडारियाँ में दिखाई दिए थे।
वह 2023 में शेमारू उमंग के टीवी सीरियल गौना – एक प्रथा में गौरव शुक्ला की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। वह मार्च 2024 से स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला के साथ शहजादा धामी की जगह पर एडवोकेट अरमान पोद्दार की भूमिका निभा रहे हैं।
रोहित पुरोहित से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Rohit Purohit)
- रोहित पुरोहित का जन्म और पालन पोषण जयपुर, राजस्थान में हुआ था।
- उनके शौक में अभिनय, यात्रा, क्रिकेट खेलना और जिम करना शामिल है।