साईं केतन राव एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। उन्हें स्टार प्लस के टीवी सीरियल इमली में अगस्त्य सिंह चौधरी/सूर्य प्रताप रेड्डी की मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी दिखाई दिए हैं।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
नाम (Name):- | साईं केतन राव (Sai Ketan Rao) |
व्यवसाय/पेशा (Profession):- | अभिनेता |
जन्म तारीख (Date of Birth):- | 10 जुलाई 1994 |
उम्र (Age):- | 29 साल (2024 तक) |
जन्म स्थान (Birthplace):- | लोनावाला, महाराष्ट्र |
राशि (Zodiac sign):- | कर्क राशि |
नागरिकता (Nationality):- | भारतीय |
धर्म (Religion):- | हिन्दू धर्म |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:- | विग्नन प्रबोधानंद प्रशांति निकेतन घाटकेसर, हैदराबाद |
कॉलेज/विश्वविद्यालय:- | हैदराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (HITAM), हैदराबाद GITAM डीम्ड यूनिवर्सिटी, आंध्र प्रदेश रामानायडू फिल्म स्कूल, हैदराबाद |
योग्यता:- | CSE में B.Tech इनफार्मेशन सिस्टम में MBA अभिनय/नाटक में कोर्स |
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’10” (लगभग)
वज़न (Weight):- 78 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- काला
बालों का रंग:- काला
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
उनके माता पिता और भाई बहन की अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
वैवाहिक स्थिति:- | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड/प्रेमिका:- | ज्ञात नही |
पत्नी का नाम:- | N/A |
कैरियर (Career)
साईं केतन राव ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। उन्होंने कई विज्ञापनों और फैशन शो में काम किया है।
टेलीविज़न (Television)
उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2017 में तेलुगु टीवी सीरियल अग्नि साक्षी से की थी, जिसमे उन्होंने प्रताप की भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2021 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल मेहंदी है रचने वाली से हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी।
वह 2023 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल चाशनी में रौनक बब्बर की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। उसके बाद वह 2024 से स्टार प्लस के टीवी सीरियल इमली में सूर्य प्रताप रेड्डी की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म (Film)
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2019 में तेलुगु फिल्म ‘Ajay Passayyadu’ से डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने विक्रम की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह स्ट्रेंजर्स, मोस्ट एलिजिबल बैचलर, वाला जैसी कई तेलुगु फिल्मो में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह द डेविल इन डिसगाइज़, फसगया बंदा, वध, माय डिअर रावण जैसी कई शोर्ट फिल्मो में दिखाई दी थी।
वेब सीरीज (Web Series)
उन्होंने 2019 में Zee5 की हिंदी वेब सीरीज थ्री हाफ बॉटल से अपना OTT डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने आदित्या की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह बियॉन्ड ब्रेकअप, लवली, लव स्टूडियो और अहं ब्रम्हास्मि जैसी कई तेलुगु वेब सीरीज में दिखाई दिए थे।
अवार्ड्स (Awards)
साल/वर्ष (Year) | अवार्ड (Award) | टीवी सीरियल/वेब सीरीज/फिल्म (TV Serial, Web Series, Film) | श्रेणी (Category) |
---|---|---|---|
2021 | IWMBuzz स्टाइल अवार्ड्स | – | इमर्जिंग फैशन आइकॉन (मेल) |
2022 | आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स | मेहंदी है रचने वाली | बेस्ट डेब्यू टीवी एक्टर ऑफ़ द ईयर (मेल) |
2022 | बॉलीवुड लाइफ अवार्ड्स | – | बेस्ट ब्रेकथ्रू स्टार |
2023 | ग्रैंड टाइकून ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड्स (फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट) | – | इमर्जिंग टैलेंट ऑफ़ द ईयर |
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- अभिनेता: शाहरुख खान, प्रभास, चिरंजीवी
- गायक: एसपी बालासुब्रमण्यम, आतिफ असलम, अरिजीत सिंह
- खाना: कोल्हापुरी चिकन
- खेल: फ़ुटबॉल
साईं केतन राव से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Sai Ketan Rao)
- वह अपनी मां को अपना आदर्श मानते हैं।
- उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में गो-कार्टिंग और बॉक्सिंग जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।
- वह एक पशु प्रेमी है और अक्सर अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर जानवरों के साथ तस्वीरें पोस्ट करते है।
- उन्होंने कई फैशन शो में रैंप वॉक किया है।
- वह हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तेलुगु और तमिल जैसी विभिन्न भाषाएं बोलने में निपुण हैं।
- वह कई म्यूजिक विडियो में भी दिखाई दिए है।