समृद्धि शुक्ला का जीवन परिचय | Samridhii Shukla Biography in Hindi

समृद्धि शुक्ला (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पति, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) एक भारतीय अभिनेत्री और वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। वह स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैं में अभीरा शर्मा की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

समृद्धि शुक्ला का जन्म 14 नवंबर 1995 को हुआ था। उनकी राशि वृश्चिक है।

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’6″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 55 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- काला

बालों का रंग:- काला

अभिनेत्री समृद्धि शुक्ला
image source: Instagram

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन

उनके पिता का नाम पवन शुक्ला है, जो एक वाइस ओवर आर्टिस्ट है। और उनकी एक छोटी बहन है, जिनका नाम आरोही शुक्ला है।

पति (Husband)

वह अविवाहित है।

कैरियर (Career)

वाइस ओवर आर्टिस्ट (Voice Over Artist)

टेलीविजन (Television)

समृद्धि शुक्ला ने 2005 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल साईं बाबा से वॉयस-ओवर आर्टिस्ट के रूप में अपनी शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने एक एपिसोड में एक बच्चे की भूमिका के लिए अपनी आवाज दी थी।

फिल्म (Film)

हॉलीवुड (Hollywood)

उन्होंने 2018 में हॉलीवुड फिल्म ‘मॉर्टल इंजन’ के हिंदी वर्जन के लिए हेस्टर शॉ की मुख्य भूमिका के लिए आवाज दी थी। उसी वर्ष उन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘बम्बलबी’ के हिंदी वर्जन के लिए डब किया था, जिसमें उन्होंने चार्ली वॉटसन की भूमिका के लिए अपनी आवाज दी थी, जो मूल रूप से हैली स्टेनफेल्ड द्वारा निभाई गई थी। उन्होंने ‘डेडपूल’ (2016) और ‘प्रोजेक्ट पावर’ (2020) सहित कुछ और हॉलीवुड फिल्मों के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी है।

बॉलीवुड (Bollywood)

उन्होंने 2020 में फिल्म ‘गुंजन सक्सैना’ के अंग्रेजी वर्जन के लिए डब किया था। फिल्म में उन्होंने गुंजन सक्सैना की मुख्य भूमिका के लिए अपनी आवाज दी थी, जिसे मूल रूप से जान्हवी कपूर ने निभाई थी। उसी वर्ष उन्होंने फिल्म ‘टोरबाज़’ के अंग्रेजी वर्जन के लिए डब किया था, जिसमें उन्होंने आयशा की भूमिका को आवाज दी थी, जो मूल रूप से नरगिस फाखरी द्वारा निभाई गई थी। उन्होंने हिंदी एंथोलॉजी फिल्म ‘अजीब दास्तान’ (2021) के अंग्रेजी वर्जन के लिए वॉयस-ओवर कलाकार के रूप में भी काम किया है।

उन्होंने ‘बुलबुल’ (2020), ‘रात अकेली है’ (2020), और ‘हसीब दिलरुबा’ (2021) सहित कई बॉलीवुड फिल्मों के अंग्रेजी वर्जन में विभिन्न पात्रों के लिए अपनी आवाज दी है।

वेब सीरीज (Web Series)

2017 में उन्होंने नेटफ्लिक्स वेब सीरीज़ ’13 Reasons Why’ के हिंदी वर्जन के लिए डब किया था। इस वेब सीरीज में उन्होंने हन्ना बेकर की भूमिका के लिए अपनी आवाज़ दी थी। उन्होंने 2020 में वेब सीरीज ‘टाइनी प्रिटी थिंग्स’ के हिंदी वर्जन में नेवेह की भूमिका के लिए आवाज दी थी। उन्होंने ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ (2016), ‘द क्राउन’ (2016), ‘लूसिफ़ेर’ (2016), ‘जस्ट ऐड मैजिक’ (2015), और ‘द सोसाइटी’ (2019) सहित कई वेब सीरीज के हिंदी वर्जन के लिए डब किया है।

एनिमेटेड सीरीज (Animated Series)

समृद्धि शुक्ला ने 2018 में हिंदी एनिमेटेड सीरीज ‘लिटिल सिंघम’ में अजय (लिटिल सिंघम) की भूमिका के लिए अपनी आवाज दी थी। यह एनिमेटेड सीरीज डिस्कवरी किड्स और पोगो पर प्रसारित की गई थी। 2019 में उन्होंने हिंदी एनिमेटेड सीरीज ‘गोलमाल जूनियर’ में मिली की भूमिका के लिए वॉयस-ओवर किया था। जिसका प्रीमियर निकलोडियन सोनिक पर हुआ था। उसी साल उन्होंने एनिमेटेड सीरीज ‘माइटी लिटिल भीम’ में एक वॉयस-ओवर कलाकार के रूप में काम किया, जो लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज ‘छोटा भीम’ का चौथा स्पिन-ऑफ था। यह नेटफ्लिक्स की पहली एनिमेटेड सीरीज़ थी।

2020 में उन्होंने डोरेमोन की भूमिका के लिए वॉयस-ओवर किया था। हिंदी एनिमेटेड सीरीज के अलावा उन्होंने ‘टीन टाइटन्स गो!’ (2003), ‘विशेनपूफ़!’ (2014), और ‘कुंग फू पांडा: द पॉज़ ऑफ डेस्टिनी’ (2018) जैसी कुछ अंग्रेजी एनिमेटेड सीरीज के हिंदी वर्जन के लिए वॉयस-ओवर आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया है।

अभिनय (Acting)

समृद्धि शुक्ला ने 2021 में कन्नड़ भाषा की फिल्म ‘ताजमहल 2’ से बतौर अभिनेत्री डेब्यू किया था।

2022 में उन्होंने टीवी सीरियल ‘सावी की सवारी’ से टेलीविजन पर डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने सावी की मुख्य भूमिका निभाई थी। वह 2023 में स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ में अभिरा शर्मा की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

  • अभिनेता: लियोनार्डो डिकैप्रियो
  • अभिनेत्री: आलिया भट्ट
  • क्रिकेटर: विराट कोहली
  • गायक: अरिजीत सिंह
  • वेब सीरीज: मनी हीस्ट (2017), गेम ऑफ थ्रोन्स (2011)
  • भोजन: पाव भाजी, डोसा
अभिनेत्री समृद्धि शुक्ला
image source: Instagram

समृद्धि शुक्ला से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Samridhii Shukla)

  • वह एक बिल्ली प्रेमी है।
  • उन्हें घूमने का शौक है।
  • वह अपने ख़ाली समय में किताबें पढ़ना पसंद करती हैं।
  • फिल्मों, वेब सीरीज़ और एनिमेटेड सीरीज़ में अपने काम के अलावा, उन्होंने कई पॉडकास्ट कार्यक्रमों में भी अपनी आवाज़ दी है। 2021 में उन्होंने पॉडकास्ट ‘जय बजरंगी’ में सीता की भूमिका को आवाज़ दी थी। इस पॉडकास्ट में, उन्होंने सुनील शेट्टी के साथ काम किया था, जिन्होंने भगवान हनुमान की भूमिका के लिए वॉयस-ओवर किया था।यह पॉडकास्ट एपिक ऑन ऐप पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध था।