शगुन पांडे (अभिनेता) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पत्नी, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक
शगुन पांडे (Shagun Pandey) एक भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी टीवी सीरियल में काम करते है। वह ज़ी टीवी के सीरियल मीत – बदलेगी दुनिया की रीत में मीत अहलावत की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते है। वह 2023 में कलर्स टीवी के सीरियल मेरा बालम थानेदार में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
शगुन पांडे का जन्म 31 मार्च 1997 को चंडीगढ़ में हुआ था। इनकी राशि मेष है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा माउंट कार्मेल स्कूल, चंडीगढ़ से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था।
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 6’0″ (लगभग)
वज़न (Weight):- 80 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- भूरा
बालों का रंग:- काला

परिवार (Family)
शगुन पांडे एक पंजाबी परिवार से हैं।
माता-पिता और भाई-बहन
शगुन पांडे के पिता का नाम रवि प्रताप पांडे है। उनकी मां का नाम वंदना पांडे है। उनकी एक बहन हैं, जिनका नाम वसुन्धरा पांडे है।
पत्नी (Wife)
अभी वह अविवाहित है।
कैरियर (Career)
टेलीविज़न (Television)
शगुन पांडे ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2015 में &TV के सीरियल संतोषी मां से की थी, जिसमे उन्होंने गुलशन परिहार/गुड्डू की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2016 से 2017 तक टीवी सीरियल बढ़ो बहु में वरदान सिंह की भूमिका में दिखाई दिए थे। वह टीवी शो प्यार तूने क्या किया में एपिसोडिक भूमिका में दिखाई दिए थे।
उन्होंने 2018 में रियलिटी शो MTV स्प्लिट्सविला सीजन 11 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था और वह इस शो के 2nd रनरअप रहे थे। उसके बाद वह तुझसे है राब्ता (2018), शादी के सियापे (2019), शुभारंभ (2020) और क्यों उत्थे दिल छोड़ आये (2021) जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दिए थे।
वह 2021 से 2023 तक ज़ी टीवी के सीरियल मीत – बदलेगी दुनिया की रीत में मीत अहलावत की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। शगुन 2023 में कलर्स टीवी के सीरियल मेरा बालम थानेदार में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- अभिनेता:- रणवीर सिंह
- अभिनेत्री:- दिशा पटानी
- फिल्म:- बैंड बाजा बारात और रामलीला
- खाना:- चिकन

शगुन पांडे से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Shagun Pandey)
- उन्हें शैगी नाम से भी जाना जाता है।
- वह 2021 और 2022 में हिंदी शार्ट फिल्म ब्लाइंड लव, ब्लाइंड लव 2 और ब्लाइंड लव 3 में दिखाई दिए थे।
- एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें तरह-तरह के जूते इकट्ठा करना पसंद है।
- वह एक शौकीन डॉग लवर है और उनके पास जॉय नाम का एक पालतू कुत्ता है।
- वह कई टीवी विज्ञापनों और प्रिंट शूट में नजर आ चुके हैं।
- वह एक फिटनेस फ्रीक हैं।
- वह कई म्यूजिक वीडियो में दिखाई दिए है।