शालिन भनोट एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। उन्होंने 2024 में कलर्स टीवी के शो फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
नाम (Name):- | शालिन भनोट (Shalin Bhanot) |
वास्तविक/पूरा नाम (Real/Full Name):- | शालीन बृजमोहन भनोट |
व्यवसाय/पेशा (Profession):- | अभिनेता, मॉडल |
जन्म तारीख (Date of Birth):- | 15 नवंबर 1983 |
उम्र (Age):- | 40 साल (2023 तक) |
जन्म स्थान (Birthplace):- | जबलपुर, मध्य प्रदेश |
राशि (Zodiac sign):- | वृश्चिक राशि |
नागरिकता (Nationality):- | भारतीय |
धर्म (Religion):- | हिंदू धर्म |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:- | ज्ञात नही |
कॉलेज/विश्वविद्यालय:- | ज्ञात नही |
योग्यता:- | ग्रेजुएशन |
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’10” (लगभग)
वज़न (Weight):- 71 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- गहरा भूरा
बालों का रंग:- काला
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
नाम के पिता का नाम बृज मोहन भनोट है। तथा उनकी मां का नाम सुनीता भनोट है। उनका एक भाई है, जिनका नाम राहुल भनोट है। तथा उनकी बहन है, जिनका नाम श्वेता भनोट नागपाल है।
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
वैवाहिक स्थिति:- | तलाकशुदा |
गर्लफ्रेंड/प्रेमिका:- | दलजीत कौर (अभिनेत्री) |
पत्नी का नाम:- | दलजीत कौर (दिसंबर 2009 – जुलाई 2016) |
शादी की तारीख:- | 9 दिसंबर 2009 |
बच्चे:- | बेटा: जेडन |
कैरियर (Career)
टेलीविज़न (Television)
शालिन भनोट ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत 2004 में MTV इंडिया के शो एमटीवी रोडीज़ सीजन 2 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लेकर की थी। वह 2005 में टीवी सीरियल आयुष्मान में अक्षय की भूमिका में दिखाई दिए थे। उसके बाद वह 2005 से 2006 तक ज़ी टीवी के सीरियल सात फेरे: सलोनी का सफर में करण की भूमिका में दिखाई दिए थे।
वह 2006 में सोनी टीवी सीरियल कुलवधु में अग्नि की भूमिका में दिखाई दिए थे। उसके बाद वह काजल, आहट, बेटियां अपनी या पराया धन, संगम, नागिन और एयर होस्टेस जैसे टीवी सीरियल में दिखाई दिए थे। 2008 में वह हॉरर टीवी शो शशशश…फिर कोई है और रियलिटी डांस टीवी शो सास v/s बहू में दिखाई दिए थे। उसी वर्ष वह टीवी सीरियल दिल मिल गए में चिराग और गृहस्थी में मानस आहूजा की भूमिका में दिखाई दिए थे।
शालीन भनोट और उनकी पूर्व पत्नी दलजीत कौर ने 2009 के स्टार प्लस डांस रियलिटी टीवी शो नच बलिए सीजन 4 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था और वह इस शो की विजेता रहे थे। 2010 में उन्होंने NDTV इमेजिन के टीवी सीरियल दो हंसों का जोड़ा में सूर्यकमल की मुख्य भूमिका निभाई थी। वह 2011 में टीवी सीरियल बात हमारी पक्की है और बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा में दिखाई दिए थे। उसी वर्ष उन्होंने डांस रियलिटी शो नचले वे विद सरोज खान में भाग लिया था।
वह 2012 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘सजदा तेरे प्यार में’ में रणवीर चौहान की भूमिका में दिखाई दिए थे। वह 2014 में टीवी शो ये है आशिकी में एपिसोडिक भूमिका में दिखाई दिए थे। उसी वर्ष उन्होंने स्पोर्ट्स रियलिटी शो बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 1 में भाग लिया था। 2015 में उन्होंने लाइफ ओके टीवी सीरियल सुपरकॉप्स v/s सुपरविलेन में डॉ शिज़ल की भूमिका निभाई थी।
उन्होंने 2015 से 2016 तक सोनी टीवी के पौराणिक टीवी सीरियल सूर्यपुत्र कर्ण में दुर्योधन की भूमिका निभाई थी। वह 2017 में लाइफ ओके के टीवी सीरियल शेर-ए-पंजाब : महाराजा रणजीत सिंह में महा सिंह की भूमिका में दिखाई दिए थे। वह 2018 में टीवी शो लाल इश्क़ और कौन है में एपिसोडिक भूमिका में दिखाई दिए थे। वह 2019 में कलर्स टीवी के सीरियल नागिन सीजन 4 में केशव की भूमिका में दिखाई दिए थे।
वह 2019 से 2020 तक हिन्दू पौराणिक टीवी धारावाहिक राम सिया के लव कुश में रावण की भूमिका में दिखाई दिए थे। उन्होंने 2022 में कलर्स टीवी के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 16 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। उसके बाद वह 2023 में कलर्स टीवी के सीरियल बेकाबू में दिखाई दिए थे।
शालीन भनोट ने 2024 में कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो फियर फैक्टर खतरों के खिलाडी सीजन 14 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था।
फिल्म (Film)
उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2006 में हिंदी फिल्म प्यारे मोहन से की थी, जिसमे उन्होंने रोहित की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2016 में रोमांटिक कॉमेडी हिंदी फिल्म लव के फंडे में आर्यन की भूमिका निभाई थी।
वेब सीरीज (Web Series)
उन्होंने वेब सीरीज द रेड लैंड से अपना OTT डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने बबलू सिंह की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2023 में जिओ सिनेमा की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की भूमिका निभाई थी।
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- अभिनेता: ऋतिक रोशन
- अभिनेत्री: कैटरीना कैफ
- रैपर:- यो यो हनी सिंह
शालिन भनोट से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Shalin Bhanot)
- शालीन भनोट का जन्म और पालन पोषण जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था।
- शालीन भनोट ने 2008 में भनोट क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की और इसके डायरेक्टर बने थे। उन्होंने 29 जून 2017 को भनोट इंफ्रा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी। उसी वर्ष उन्होंने प्राइम लैंड प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की और कंपनी में डायरेक्टर का पद संभाला था।
- उन्होंने सरोज खान, हबीबा रहमान और गीता कपूर जैसी मशहूर बॉलीवुड डांसिंग कोरियोग्राफर से डांस की ट्रेनिंग ली है। हॉलीवुड की मशहूर एक्टिंग कोच मिशेल डैनर ने भी उन्हें एक्टिंग की ट्रेनिंग दी है। उन्होंने लॉस एंजिल्स में ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में तीन महीने का एक्टिंग कोर्स भी किया है।
- वह एक डॉग लवर है।
- वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दिए है।