शेफाली जरीवाला एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। उन्हें 2002 के म्यूजिक वीडियो कांटा लगा के लिए जाना जाता है। वह 2024 में स्टार भारत के टीवी सीरियल शैतानी रस्में में कपालिका की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
नाम (Name):- | शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) |
व्यवसाय/पेशा (Profession):- | अभिनेत्री, मॉडल |
जन्म तारीख (Date of Birth):- | 15 दिसंबर 1982 |
उम्र (Age):- | 41 साल (2023 तक) |
जन्म स्थान (Birthplace):- | अहमदाबाद, गुजरात |
राशि (Zodiac sign):- | धनुराशि |
नागरिकता (Nationality):- | भारतीय |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल (School):- | जमनाबाई नरसी स्कूल, गुजरात |
कॉलेज (College):- | सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आनंद, गुजरात |
शैक्षिक योग्यता:- | B.E. इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी |
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’5″ (लगभग)
आंखों का रंग:- ग्रे
बालों का रंग:- मीडियम ऐश ब्लॉन्ड
परिवार (Family)
माता-पिता और भाई-बहन
उनके पिता का नाम सतीश जरीवाला है। उनकी मां का नाम सुनीता जरीवाला है, जो भारतीय स्टेट बैंक में काम करती है। उनकी एक बहन है, जिनका नाम शिवानी जरीवाला है।
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
वैवाहिक स्थिति:- | विवाहित |
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:- | हरमीत सिंह (म्यूजिक डायरेक्टर) सिद्धार्थ शुक्ला (अभिनेता) पराग त्यागी (अभिनेता) |
पति का नाम:- | हरमीत सिंह (म्यूजिक डायरेक्टर) पराग त्यागी (अभिनेता) |
शादी की तारीख:- | पहली शादी: 2005 में हरमीत सिंह के साथ दूसरी शादी: 12 अगस्त 2014 में पराग त्यागी के साथ |
तलाक:- | 2009 |
बच्चे:- | ज्ञात नही |
कैरियर (Career)
शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से की थी, इस म्यूजिक वीडियो से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। उसके बाद वह और भी संगीत वीडियो में दिखाई दीं थी, जिनमें कभी आर कभी पार रीमिक्स (2002) और माल भारी आहे – डीजे हॉट रीमिक्स (2004) आदि शामिल हैं।
वह 2004 में बॉलीवुड फिल्म मुझसे शादी करोगी में एक कैमियो रोल बिजली की भूमिका में दिखाई दी थी। उसके बाद वह 2011 ने कन्नड़ फिल्म Hudugaru में दिखाई दी थी।
उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2008 में टीवी शो बूगी वूगी में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लेकर की थी। उसके बाद उन्होंने नच बलिए 5, नच बलिए 7 और बिग बॉस 13 जैसे कई रियलिटी शो में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था।
2018 में वह अभिनेता चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, मानसी स्कॉट और कीकू शारदा के साथ हिंदी वेब सीरीज बेबी कम ना में दिखाई दीं थी, जिसमे उन्होंने सराह की भूमिका निभाई थी।
2019 में वह तुषार कपूर, मल्लिका शेरावत और कृष्णा अभिषेक अभिनीत वेब सीरीज बू सबकी फटेगी में खुशी की भूमिका में दिखाई दीं थी। उसके बाद वह 2022 ने वेब सीरीज रात्रि के यात्री सीजन 1 और 2 में दिखाई दी थी।
वह 2024 में स्टार भारत के टीवी सीरियल शैतानी रस्में में कपालिका की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- अभिनेता: शाहरुख खान, रणवीर सिंह और जॉन अब्राहम
- अभिनेत्री: माधुरी दीक्षित
- गायक: सुनिधि चौहान और राघव सच्चर
शेफाली जरीवाला से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Shefali Jariwala)
- 2016 में उन्होंने अपनी बहन के साथ दुबई में एक पेशेवर प्रशिक्षण और कोचिंग कंपनी WYN की शुरूआत की थी।
- वह एक डॉग लवर है।
- उनके शौक में यात्रा करना, डांस करना और स्विमिंग करना शामिल है।