श्रुति उल्फत एक भारतीय फिल्म और टेलीविज़न अभिनेत्री है। वह स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में विद्या पोद्दार की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
नाम (Name):- | श्रुति उल्फत (Shruti Ulfat) |
अन्य नाम (Other Name):- | श्रुति पंवार (Shruti Panwar) |
व्यवसाय/पेशा (Profession):- | अभिनेत्री |
जन्म तारीख (Date of Birth):- | 1 अक्टूबर 1975 |
उम्र (Age):- | 48 साल (2023 तक) |
जन्म स्थान (Birthplace):- | देहरादून, उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखंड में) |
राशि (Zodiac sign):- | तुला राशि |
नागरिकता (Nationality):- | भारतीय |
धर्म (Religion):- | हिन्दू धर्म |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल (School):- | कैंब्रियन हॉल, देहरादून |
कॉलेज (College):- | हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर, उत्तराखंड |
शैक्षिक योग्यता:- | अंग्रेजी साहित्य, इतिहास और राजनीति विज्ञान का अध्ययन किया है। |
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’5″ (लगभग)
आंखों का रंग:- गहरा भूरा
बालों का रंग:- काला
परिवार (Family)
श्रुति पंवार का जन्म एक राजपूत परिवार में हुआ था।
माता-पिता और भाई-बहन
श्रुति पंवार की मां एक गृहिणी हैं और जब वह महज 11 साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था। उनका एक बड़ा भाई है जिसका नाम कार्तिकेय पंवार है, जो भारतीय सेना में काम करता है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम अल्पना पंवार है।
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
वैवाहिक स्थिति:- | तलाकशुदा |
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:- | आलोक उल्फत (थिएटर निर्देशक) |
पति का नाम:- | आलोक उल्फत (थिएटर निर्देशक) (तलाक 2017) |
बच्चे:- | ओजस्य सोहम् उल्फत |
कैरियर (Career)
फिल्म (Film)
श्रुति उल्फत ने अपने फ़िल्मी करियर की 1997 में बॉलीवुड फिल्म दिल तो पागल है से की थी, जिसमे उन्होंने श्रुति की भूमिका निभाई थी। वह 1999 में बॉलीवुड फिल्म सर आंखों पर में बबली की भूमिका में दिखाई दी थी। उसी साल वह हिंदी फिल्म ये है मुंबई मेरी जान में दिखाई दी थी, जिसमें उन्होंने एक पारसी पार्टी में एक डांसर की भूमिका निभाई थी।
वह 2002 में हिंदी हॉरर फिल्म राज़ में प्रिया की भूमिका में दिखाई दी थी। उसके बाद वह ऐतबार (2004), गफ़ला (2006), मिस्टर एक्स (2015), सूर्यवंशी (2021) जैसी कई फिल्मो में दिखाई दी थी।
वह 2024 में हिंदी फिल्म तेरा क्या होगा लवली में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने लवली की मां शकुंतला की भूमिका निभाई थी।
टेलीविज़न (Television)
उन्होंने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत 1997 में हिंदी टीवी सीरियल थोड़ा है थोड़े की ज़रूरत है से की थी। उसके बाद उन्होंने ज़ी टीवी के सस्पेंस थ्रिलर शो सैटरडे सस्पेंस में एपिसोडिक भूमिका निभाई थी।
उसके बाद वह रिश्ते, ईशान: सपनों को आवाज़ दे, ससुराल गेंदा फूल, मुझसे कुछ कहती हैं…ये खामोशियां, जमाई राजा, नागार्जुन – एक योद्धा, नामकरण, दास्तान-ए-मोहब्बत: सलीम अनारकली, निमकी विधायक और पिंजरा खूबसूरती का जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दी थी।
उन्होंने 2021 से 2022 तक स्टार भारत के टीवी सीरियल ससुराल गेंदा फूल 2 में रानो कश्यप की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2022 से 2023 तक सोनी सब के टीवी सीरियल पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने रानी गौतम बाई होल्कर की भूमिका निभाई थी।
वह 2023 से स्टार प्लस के टीवी सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में विद्या पोद्दार – माधव की दूसरी पत्नी, रोहित की माँ, अरमान की सौतेली माँ की भूमिका निभा रही है।
वेब सीरीज (Web Series)
उन्होंने 2018 में हिंदी वेब सीरीज डेमेज्ड सीजन 1 से अपना OTT डेब्यू किया था, जिसके उन्होंने इंस्पेक्टर मीनाक्षी रेड्डी की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2024 में अमेजन प्राइम की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में उनैज़ा की भूमिका में दिखाई दी थी।
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
- गायक: लता मंगेशकर
- अभिनेत्री: माधुरी दिक्षित
- खेल: क्रिकेट और क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस
- आईपीएल टीम: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
- क्रिकेटर: MS धोनी
- खाना: पास्ता
श्रुति उल्फत से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Shruti Ulfat)
- श्रुति उल्फत पालन-पोषण देहरादून में हुआ था।
- उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दौरान उन्होंने इंटर-स्कूल बास्केटबॉल, हॉकी और बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लिया था और कई पुरस्कार जीते थे। वह स्कूल की बैडमिंटन टीम की कप्तान भी थीं।
- वह राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल भी खेल चुकी हैं।
- वह स्कूल के ड्रामा क्लब का भी हिस्सा थीं।
- वह केवल 18 वर्ष की थीं जब उन्हें पहला टीवी विज्ञापन मिला था।
- उनकी पहली नौकरी नई दिल्ली में वीकेंडर नामक स्टोर में सेल्स गर्ल के रूप में थी। वह वहां प्रतिदिन छह घंटे काम करती थी और उन्हें सैलरी के रूप में 2000 मिलते थे।
- वह एक फिटनेस फ्रीक हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस रूटीन शेयर करती हैं। श्रुति अपना अधिकांश खाली समय जिम में बिताती हैं।