सुहासी धामी का जीवन परिचय | Suhasi Dhami Biography in Hindi

सुहासी धामी (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पति, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक

सुहासी धामी (Suhasi Dhami) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। वह ज़ी टीवी के सीरियल यहां मैं घर घर खेली में आभा की मुख्य भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है। वह 2023 से शेमारू टीवी के पौराणिक टीवी सीरियल कर्माधिकारी शनिदेव में देवी संध्या/देवी छाया की भूमिका निभा रही है।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

सुहासी गोराडिया धामी का जन्म 28 अप्रैल 1988 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी राशि वृषभ है।

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’6″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 55 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- काला

बालों का रंग:- काला

टेलीविज़न अभिनेत्री सुहासी धामी
image source: Instagram

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन

सुहासी धामी की मां का नाम लता गोराडिया है, जो एक थिएटर आर्टिस्ट है। उनकी एक बहन है, जिनका नाम मानसी गोराडिया सांघवी है।

सुहासी धामी अपनी माँ और बहन के साथ (Suhasi Dhami with her mother and sister)
सुहासी धामी अपनी माँ और बहन के साथ

पति (Husband)

2007 में सुहासी गोराडिया धामी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जयशील धामी से शादी की थी। शादी से पहले वह उसे तेरह साल से जानती थी। वह टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी की भाभी हैं। और उनका एक बेटा कबीर धामी है, जिसका जन्म 2015 में हुआ था।

सुहासी धामी अपने पति और बेटे के साथ (Suhasi Dhami with her husband and son)
सुहासी धामी अपने पति और बेटे के साथ

कैरियर (Career)

टेलीविज़न (Television)

सुहासी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2004 स्टार प्लस के टीवी सीरियल K स्ट्रीट पाली हिल के एक एपिसोड में जुगनू खंडेलवाल की भूमिका निभाकर की थी। वह ज़ी टीवी के सीरियल कभी हां कभी ना में सामन्था की भूमिका में दिखाई दी थी। 2005 में उन्हें रात होने को है, पूरव या पश्चिम और होम स्वीट होम में कास्ट किया गया था। 2006 में वह दो टीवी सीरियल एक चाबी है पड़ोस में और अंतरिक्ष – एक अमर कथा में दिखाई दी थी।

वह 2009 से 2012 तक ज़ी टीवी के सीरियल यहां मैं घर घर खेली में स्वर्ण आभा प्रसाद या अलबेली के डबल रोल में दिखाई दी थी। इस भूमिका से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। उसके बाद वह टीवी सीरियल आज की हाउसवाइफ है… सब जानती है में सोना कन्हैय्या चतुवेर्दी की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।

2012 में उन्होंने अपने पति जयशील धामी के साथ नच बलिए 5 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था, जहां वह शो की दूसरी रनर अप रहीं थी। जून 2014 में वह लाइफ OK के पौराणिक सीरियल देवों के देव…महादेव में मोहित रैना के साथ देवी पार्वती भूमिका में नजर आई थी।

उसके बाद वह 2016 में टीवी सीरियल बस थोड़े से अंजाने में दिखाई दी थी। वह 2018 से 2019 तक ज़ी टीवी के सीरियल आप के आ जाने से में वेदिका की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। जून 2018 में वह पिया अलबेला के एक एपिसोड में दिखाई दीं थी।

वह 2023 में सोनी सब के टीवी सीरियल आँगन अपनों का में जयदेव की मृत पत्नी की कैमियो भूमिका में दिखाई दी थी। वह 2023 से शेमारू टीवी के पौराणिक टीवी सीरियल कर्माधिकारी शनिदेव में देवी संध्या/देवी छाया की भूमिका निभा रही है।

फिल्म (Film)

उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2008 में कन्नड़ फिल्म हागे सुम्म्ने (Haage Summane) में खुशी की भूमिका निभाकर की थी। उसके बाद वह 2009 में तेलुगु फिल्म वादे कवली (Vaade Kaavali) में दिखाई दी थी।

अवार्ड्स (Awards)

साल/वर्षअवार्डटीवी सीरियलश्रेणी (Category)
2011ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्सयहां मैं घर घर खेलीफेवरेट बेटी

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

  • खाना: चॉकलेट, मिठाई

सुहासी धामी से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Suhasi Dhami)

  • उन्हें डांस करना पसंद है और वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं।
  • उन्होंने थिएटर में भी काम किया है और वह थिएटर में अपनी मां की मदद करती थीं।
  • सुहासी धामी ने कई टीवी विज्ञापनों जैसे रेमंड और मोपलीज़ आदि में काम किया है।
  • वह प्रसिद्ध गायक केके के म्यूजिक वीडियो आसमान के में भी दिखाई दीं थी।