सुम्बुल तौकीर का जीवन परिचय | Sumbul Touqeer Biography in Hindi

सुम्बुल तौकीर एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री है। वह सोनी टीवी के सीरियल काव्या – एक जज़्बा, एक जूनून में IAS काव्या बंसल की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम (Name):-सुम्बुल तौकीर (Sumbul Touqeer)
व्यवसाय/पेशा (Profession):-अभिनेत्री
जन्म तारीख (Date of Birth):-15 नवम्बर 2003
उम्र (Age):-21 साल (2023 तक)
जन्म स्थान (Birthplace):-कटनी, मध्यप्रदेश
राशि (Zodiac sign):-वृश्चिक राशि
नागरिकता (Nationality):-भारतीय
धर्म (Religion):-इस्लाम धर्म

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल (School):-NTCC हाई स्कूल, मलाड वेस्ट, मुंबई
कॉलेज (College):-ज्ञात नही
शैक्षिक योग्यता:-ज्ञात नही

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’4″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 50 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- भूरा

बालों का रंग:- काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन

उनके पिता का नाम तौकीर हसन खान है, जो जो टीवी सीरियल में कोरियोग्राफर है। उनकी एक छोटी बहन है, जिनका नाम सानिया तौकीर है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:-फहमान खान (अभिनेता)
पति का नाम:-N/A

कैरियर (Career)

सुम्बुल तौकीर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार, हिंदुस्तान का बिग स्टार और DID Lil masters जैसे कई रियलिटी टीवी शो में एक प्रतियोगी के रूप के भाग लिया था।

उन्होंने 2011 में टीवी सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य में शुभदा की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह जोधा अकबर, आस्था-अटूट विश्वास की कहानी, गंगा, बालवीर, वारिस और इशारों इशारों में में जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दी थी। उन्होंने 2019 में हिंदी फिल्म आर्टिकल 15 से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने अमली की भूमिका निभाई थी।

वह 2020 से 2022 तक स्टार प्लस के टीवी सीरियल इमली के इमली की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। इस सीरियल से सुम्बुल को काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने 2022 में कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 में एक प्रतियोगी के रूप के भाग लिया था।

वह 2023 से सोनी टीवी के सीरियल काव्या – एक जज़्बा, एक जुनून में IAS काव्या बंसल की भूमिका निभा रही है।

सुम्बुल तौकीर से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Sumbul Touqeer)

  • सुम्बुल तौकीर का जन्म कटनी, मध्य प्रदेश में हुआ था।
  • उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक था।
  • उनके पिता ने उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित किया था।
  • उन्होंने मोनिका वर्मा की ‘सहेजमूदरा एक्टिंग एकेडमी’ के तहत अभिनय का प्रशिक्षण लिया था।
  • वह 2019 में हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘घर की ज्योति’ में दिखाई दी थी।
  • वह कई टीवी विज्ञापनों में दिखाई दी है।
  • वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी है।