सुमोना चक्रवर्ती का जीवन परिचय | Sumona Chakravarti Biography in Hindi

सुमोना चक्रवर्ती एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री है। उन्होंने 2024 में कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में एक प्रतियोगी के रूप भाग लिया था। वह कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, द कपिल शर्मा शो और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे सीरियल के लिए जानी जाती है।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम (Name):-सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti)
व्यवसाय/पेशा (Profession):-अभिनेत्री
जन्म तारीख (Date of Birth):-24 जून 1988
उम्र (Age):-35 साल (2023 तक)
जन्म स्थान (Birthplace):-लखनऊ, उत्तरप्रदेश
राशि (Zodiac sign):-कर्क राशि
नागरिकता (Nationality):-भारतीय
धर्म (Religion):-हिन्दू धर्म

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल (School):-रेड हिल स्कूल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
जय हिंद कॉलेज, मुंबई (आर्ट्स में कक्षा 11 और 12 तक)
कॉलेज (College):-जय हिंद कॉलेज, मुंबई
शैक्षिक योग्यता:-इकोनॉमिक्स में B.A.

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’2″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 50 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- भूरा

बालों का रंग:- काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन

उनके पिता का नाम सुजीत चक्रवर्ती है। और उनकी मां का नाम ज्ञात नही है। उनका एक भाई है, जिनका नाम शिवार्घा चक्रवती है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:-गौरव चोपड़ा (अफ़वाह; अभिनेता)
सम्राट मुखर्जी (अफ़वाह; बंगाली अभिनेता)
दुष्यन्त सिंह (अफवाह)
पति का नाम:-N/A

कैरियर (Career)

फिल्म (Film)

सुमोना चक्रवर्ती ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत 1999 में हिंदी फिल्म मन से एक बाल कलाकार के रूप में की थी, जिसमे उन्होंने नेहा की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह आखिरी डिवीजन (2010), बर्फी (2012), किक (2014) और फिर से (2015) जैसी कई हिंदी फिल्मों मे दिखाई दी थी।

टेलीविज़न (Television)

सुमोना चक्रवर्ती ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2006 में टीवी सीरियल “कसम से” से की थी, जिसमे उन्होंने निवेदिता देब की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह सुन यार चील मार, कस्तूरी, सपनो से भरे नैना और खोटे सिक्के जैसे टीवी सीरियल में दिखाई दी थी।

वह 2011 से 2014 तक सोनी टीवी के सीरियल बड़े अच्छे लगते है में नताशा कपूर की भूमिका में दिखाई दी थी, इस सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। वह 2012 में टीवी शो कहानी कॉमेडी सर्कस की में कपिल शर्मा के साथ कुछ एपिसोड में दिखाई दी थी। वह 2013 से 2016 तक कलर्स टीवी के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कपिल शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा की भूमिका में दिखाई दी थी, इस शो से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

वह 2014 में टीवी शो सावधान इंडिया और ये है आशिकी में एपीसोडिक भूमिका में दिखाई दी थी। उसके बाद वह जमाई राजा, दुबई डायरीज़, स्विस मेड एडवेंचर्स और देव जैसे टीवी सीरियल में दिखाई दी थी। वह 2016 से 2023 तक सोनी टीवी के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के अलग अलग सीजन में सरला गुलाटी, भूरी और बिंदु जैसी कई अलग अलग भूमिकाओं में दिखाई दी थी।

उन्होंने 2024 में कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया है।

थिएटर (Theatres)

उन्होंने टीवी सीरियल और फिल्मों के अलावा कुछ हिंदी थिएटर नाटकों जैसे ‘दा डेटिंग ट्रुथ्स’ (2009) और ‘द रिलेशनशिप एग्रीमेंट’ (2016) में भी अभिनय किया है।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

  • अभिनेता: सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान
  • अभिनेत्री: दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन
  • खाना: बटर नान के साथ बटर चिकन, बटर गार्लिक प्राउंस
  • रंग: सफेद, नीला
  • परफ्यूम: Burberry
  • टीवी शो: गेम ऑफ थ्रोन्स (2011), होमलैंड (2011), और हाउस ऑफ कार्ड्स (2013)
  • लेखक: पाउलो कोएल्हो

सुमोना चक्रवर्ती से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Sumona Chakravarti)

  • सुमोना चक्रवर्ती का जन्म और पालन पोषण लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
  • वह 1997 में अपने माता-पिता के साथ लखनऊ से मुंबई आ गईं थी।
  • वह बचपन से ही एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं।
  • उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया मिस्टर एंड मिस परफेक्ट (2004; सेकंड रनर-अप रहीं), मिस मुंबई ब्यूटी कॉन्टेस्ट (2005), और स्ट्रीक्स सेवी काउ गर्ल जैसे कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया है।
  • उन्होंने जानवी फैशन और हुनर डिज़ाइन्स जैसे विभिन्न ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में काम किया है।
  • वह एक एनिमल लवर है।
  • वह फिटनेस फ्रीक है और रोजाना जिम जाती है।
  • वह कपिल शर्मा के साथ होंडा कार के एक टीवी विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं।