तनीषा मेहता का जीवन परिचय | Tanisha Mehta Biography in Hindi

तनीषा मेहता (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पति, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक

तनीषा मेहता (Tanisha Mehta) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। वह जी टीवी के सीरियल इक कुड़ी पंजाब दी में हीर की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

तनीषा मेहता का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था और पालन-पोषण ऑकलैंड, न्यूज़ीलैड में हुआ था। 2019 में वह भारत आ गईं थी और एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’6″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 56 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- भूरा

बालों का रंग:- गहरा भूरा

टेलीविज़न अभिनेत्री तनीषा मेहता
image source: Instagram

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन

तनीषा मेहता के माता पिता के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। उनकी एक बहन है, जिसका नाम विदिशा मेहता है।

तनीषा मेहता अपनी बहन और अपने पिता के साथ (Tanisha Mehta with her sister and her father)
तनीषा मेहता अपनी बहन और अपने पिता के साथ
तनीषा मेहता अपनी माँ के साथ (Tanisha Mehta with her mother)
तनीषा मेहता अपनी माँ के साथ

पति (Husband)

अभी वह अविवाहित हैं।

कैरियर (Career)

टेलीविज़न (Television)

तनीषा मेहता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2021 में टीवी सीरियल शुभ लाभ – आपके घर में से की थी, जिसमे उन्होंने श्रेया माहेश्वरी तोशनीवाल की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2022 में जी टीवी के सीरियल लग जा गले में ईशानी की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।

वह 2023 में जी टीवी के सीरियल इक कुड़ी पंजाब दी में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने हीर की भूमिका निभाई थी।

फिल्म (Film)

तनीषा मेहता 2021 में भोजपुरी फिल्म घूँघट में घोटाला 2 में दिनेश लाल यादव निरहुआ और उनके भाई प्रवेश लाल यादव के साथ दिखाई दी थी।

टेलीविज़न अभिनेत्री तनीषा मेहता
image source: Instagram

तनीषा मेहता से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Tanisha Mehta)

  • उन्होंने Tata Tiago और NIVEA India जैसे ब्रांडों के लिए कई व्यावसायिक विज्ञापन में काम किया है।
  • वह कई म्यूजिक वीडियो में दिखाई दी थी।