वैदेही नायर का जीवन परिचय | Vaidehi Nair Biography in Hindi

वैदेही नायर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है, जो मुख्य रूप से हिंदी टीवी सीरियल में काम करती है। वह 2024 में सोनी टीवी के सीरियल श्रीमद रामायण में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला की भूमिका में दिखाई दी थी।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम (Name):-वैदेही नायर (Vaidehi Nair)
व्यवसाय/पेशा (Profession):-अभिनेत्री, मॉडल
जन्म तारीख (Date of Birth):-17 अगस्त 2006
उम्र (Age):-17 साल (2023 तक)
जन्म स्थान (Birthplace):-भुज, गुजरात
राशि (Zodiac sign):-सिंह राशि
नागरिकता (Nationality):-भारतीय

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल (School):-आर्मी पब्लिक स्कूल, बठिंडा (कक्षा 6 तक)
विबग्योर रूट्स एंड राइज स्कूल, मलाड, राम नगर, मलाड वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र (12वीं तक)
कॉलेज (College):-मीठीबाई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई, महाराष्ट्र
शैक्षिक योग्यता:-ज्ञात नही

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’6″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 56 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- काला

बालों का रंग:- काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन

उनके पिता का नाम श्रीजीत राजन नायर है, जो एक इंडियन आर्मी ऑफिसर है। उनकी मां का नाम मनप्रीत नायर है, जो एक डॉक्टर है। वह अपने माता पीताबी इकलौती संतान है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:-मोहित दुसेजा (अभिनेता) (2018 से)
पति का नाम:-N/A

कैरियर (Career)

टेलीविज़न (Television)

वैदेही नायर ने दस साल उम्र में डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ ‘तलवार: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ से टेलीविज़न करियर शुरुआत की थी। यह डॉक्यूमेंट्री स्टार वर्ल्ड और HBO एशिया पर प्रसारित की गई थी और यह आरुषि और उसके सहायक हेमराज के दोहरे हत्याकांड पर आधारित थी।

2018 में वह &एंड टीवी के शो ‘लाल इश्क’ में एक छोटी सी भूमिका में दिखाई दीं थी। उसी वर्ष, उन्होंने ज़ी टीवी के सीरियल ‘फियर फाइल्स: डर की सच्ची तस्वीरें’ के कुछ एपिसोड में मुख्य भूमिकाएँ निभाईं थी। वह स्टार प्लस पर टीवी सीरियल ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ (2018-2020) और दंगल टीवी पर ‘नागकन्या’ (2020) में कैमियो भुमिका में दिखाई दी थी।

वह 2020 में जी टीवी के सीरियल ‘ब्रह्मराक्षस 2 – फिर जाग उठा शैतान’ में मिंटी शर्मा की भूमिका में दिखाई दी थी। उसके बाद वह 2022 में कलर्स टीवी के सीरियल ‘सिर्फ तुम’ में समायरा ओबेरॉय की भूमिका में दिखाई दी थी। 2022 में वैदेही नायर ने शेमारू उमंग के टीवी सीरियल ‘राज़ महल: डाकिनी का रहस्य’ में तारा की भूमिका निभाई थी।

वैदेही 2023 में कलर्स टीवी के सीरियल ‘शिव शक्ति – तप, त्याग, तांडव’ में रोहिणी की भूमिका में दिखाई दी थी। वह 2024 से सोनी टीवी के सीरियल श्रीमद रामायण में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला की भूमिका निभा रही है।

वेब सीरीज (Web Series)

वैदेही नायर ने 2018 में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सोनी से अपना डिजिटल डेब्यू किया था। वह 2024 में अमेजन मिनी टीवी की वेब सीरीज बड़ी हीरोइन बनती है में मधु की भूमिका में दिखाई दी थी।

फिल्म (Film)

वैदेही ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2019 में हिंदी फिल्म S.P. चौहान से की थी, जिसमे उन्होंने युविका चौधरी की दोस्त की भूमिका निभाई थी। 2022 में वह वरुण ग्रोवर द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म ‘किस’ में नज़र आईं थी। 2023 में उन्होंने हिंदी फिल्म ‘जिंदगी कश्मकश’ में तेजस्विनी कोलापुरे के बचपन का किरदार निभाया।

अवार्ड्स (Awards)

साल/वर्ष (Year)अवार्ड (Award)टीवी सीरियल/वेब सीरीज/फिल्म (TV Serial, Web Series, Film)श्रेणी (Category)
2023दादा साहब फाल्के आइकन अवॉर्ड्सराइजिंग टैलेंट ऑफ़ द ईयर

वैदेही नायर से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Vaidehi Nair)

  • वह बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं।
  • वह अभिनेत्री के अलावा एक मॉडल भी हैं, जो सुजुकी मोटर्स, डव, गोदरेज रेफ्रिजरेटर, बेल्जियम वेफल्स, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, ESPN क्रिंज, विहान स्विच और IDP इंडिया जैसे कई टीवी विज्ञापनों में दिखाई दी हैं।
  • उनका एक यूट्यूब चैनल हैं, जहां वह अक्सर अपने निजी जीवन, मॉडलिंग शूट, डांस और यात्रा से संबंधित वीडियो ब्लॉग शेयर करती हैं।
  • वह अपने ख़ाली समय में यात्रा करना, स्विमिंग करना, गिटार बजाना, हाइकिंग करना और डांस करना पसंद करती हैं।
  • वह एक शौकीन डॉग लवर है। उनके पास एक पालतू डॉग है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पालतू जानवरों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।