विशाल आदित्य सिंह (अभिनेता) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पत्नी, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक
विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। उन्हें &TV के टीवी सीरियल बेगूसराय में लखन की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता हैं। वह 2023 में कलर्स टीवी के सीरियल चाँद जलने लगा में देवा की भूमिका में दिखाई दिए थे।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
विशाल आदित्य सिंह का जन्म 25 जनवरी 1988 को बिहार राज्य के आरा जिले में हुआ था। हालाँकि उनकी जड़ें बिहार के बिहिया में हैं। उनकी कुंभ राशि है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बिहिया के एक स्थानीय स्कूल से पूरी की थी। वह अपने स्कूल में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेते थे।
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 6’0″ (लगभग)
वज़न (Weight):- 85 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- गहरा भूरा
बालों का रंग:- काला
परिवार & धर्म (Family & Religion)
विशाल आदित्य सिंह का जन्म एक हिन्दू परिवार में हुआ था।
माता-पिता और भाई-बहन
विशाल आदित्य सिंह के पिता का नाम अजीत सिंह है। तथा उनकी मां का नाम बीना सिंह है।
रिश्ते/मामले (Relationships/Affairs)
विशाल आदित्य सिंह अभिनेत्री मधुरिमा तुली के साथ रिश्ते में थे। इनके प्यार की शुरुआत टीवी शो चंद्रकांता से हुई थी। इसी सीरियल में दोनों साथ में नजर आए थे। यहां पहले इनकी दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में बदल गई। और एक साल तक डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए थे।
कैरियर (Career)
विशाल आदित्य सिंह अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2011 में इमेजिन टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य से की थी। जिसमे उन्होंने शशांक की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2012 से 2013 तक टीवी सीरियल ससुराल सिमर का में दिखाई दिए थे, जिसमे उन्होंने वीर संधू की भूमिका निभाई थी।
वह 2015 में टीवी सीरियल बेगुसराय में लखन ठाकुर की भूमिका में दिखाई दिए थे। इस शो से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। उसके बाद वह टीवी सीरियल चंद्रकांता और कुल्फी कुमार बाजेवाला में दिखाई दिए थे। 2019 में वह अपनी पूर्व प्रेमिका मधुरिमा तुली के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए सीज़न 9 में दिखाई दिए थे। जहा वह 2nd रनर अप रहे थे।
2019 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था। उसके बाद 2021 में उन्होंने स्टंट रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था, और वह 2nd रनर अप रहे थे। वह 2022 में टीवी सीरीज परशुराम में परशुराम की भूमिका में दिखाई दिए थे।
उन्होंने बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 2, 3 और 4 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। विशाल आदित्य सिंह 2023 में कलर्स टीवी के सीरियल चाँद जलने लगा में कनिका मान के साथ देवा की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
मीडिया (Media)
- विशाल आदित्य सिंह को 2018 में टाइम्स ऑफ इंडिया की टेलीविज़न पर Most Desirable Men की लिस्ट में 13वें नंबर पर रखा गया था।
- उनको 2019 में टाइम्स ऑफ इंडिया की टेलीविज़न पर Most Desirable Men की लिस्ट में 17वें नंबर पर रखा गया था।
- उनको 2019 में टाइम्स ऑफ इंडिया की टेलीविज़न पर Most Desirable Men की लिस्ट में 18वें नंबर पर रखा गया था।
विशाल आदित्य सिंह से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Vishal Aditya Singh)
- विशाल आदित्य सिंह जब स्कूल में थे, तो खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते थे। वह जिला स्तर के क्रिकेटर थे।
- वह अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक छोटा युवा समूह ‘युवा राइजिंग स्टार्स’ बनाया था, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना था।
- वह एक डॉग लवर है तथा उनके पास कार्बन नाम का एक पालतू कुत्ता है।
- वह भगवान शिव के भक्त हैं।
- वह एक फिटनेस फ्रीक है।
- वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दिए थे।