यशश्री मसुरकर (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पति, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक
यशश्री मसुरकर (Yashashri Masurkar) एक भारतीय अभिनेत्री और वाइस ओवर आर्टिस्ट है। उन्हें स्टार वन के सीरियल रंग बदलती ओढ़नी में कनक की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वह 2023 में टीवी सीरियल दबंगी – मुलगी आई रे आई में दिखाई दी थी।
बायो/परिचय (Wiki/biography)
यशश्री मसुरकर का जन्म 30 दिसंबर 1986 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी राशि मकर है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा G.J. वर्तक विद्यालय, वसई, महाराष्ट्र से की थी। उसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की थी।
शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)
लम्बाई (Height):- 5’6″ (लगभग)
वज़न (Weight):- 65 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:- गहरा भूरा
बालों का रंग:- काला

परिवार (Family)
यशश्री मसुरकर के परिवार के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।
पति (Husband)
वह अविवाहित हैं।
धर्म (Religion)
वह हिन्दू धर्म का पालन करती है।

कैरियर (Career)
रेडियो (Radio)
अपनी औपचारिक शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने कुछ समय के लिए ऑल इंडिया रेडियो में रेडियो जॉकी के रूप में काम करना शुरू किया था। इसके बाद वह एक BPO में कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव के रूप में शामिल हो गईं थी।
टेलीविज़न (Television)
यशश्री मसूरकर के अनुसार उन्होंने बचपन में टेलीविजन पर काम करना शुरू कर दिया था और एक मराठी टेलीविजन रियलिटी शो में बाल-कलाकार होस्ट के रूप में दिखाई दीं थी। 2010 में वह स्टार वन के टीवी सीरियल रंग बदलती ओढ़नी में करण टैकर के साथ खनक खंडेलवाल की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। इस सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।
वह 2011 में टीवी सीरियल चन्द्रगुप्त मौर्य में मृगनयनी के रूप में दिखाई दी थी। उन्होंने 2013 में टीवी सीरियल संस्कार- धरोहर अपनों की में भारती की भूमिका निभाई थी। उसके बाद उसी वर्ष वह ज़ी टीवी के सीरियल दो दिल बंधे एक डोरी से में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने सुमित्रा की भूमिका निभाई थी।
बाद में वह चक्रवर्ती अशोक सम्राट (2015), आरंभ: कहानी देवसेना की (2017), क्यों उत्थे दिल छोड़ आये (2021) जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दी थी। 2019 में उन्होंने एक मराठी टेलीविजन धारावाहिक लक्ष्मण रेषा में काम किया था। वह 2022 में मराठी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दी थी।
वह 2023 में सोनी टीवी के सीरियल दबंगी – मुलगी आई रे आई में दिखाई दी थी।
फिल्म (Film)
यशश्री मसूरकर ने 2016 में फिल्मों में काम करना शुरू किया और उन्होंने मराठी फिल्म लाल इश्क से निशा के रूप में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह 2021 में कबाड़: द कॉइन में सविता के रूप में दिखाई दी थी।
मनपसंद चीज़े (Favorite things)
अभिनेता:- | नसीरुद्दीन शाह |
अभिनेत्री:- | मेरिल स्ट्रीप |
फिल्म:- | 1983 में श्याम बेनेगल द्वारा मंडी |
यशश्री मसूरकर से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Yashashri Masurkar)
- यशश्री मसूरकर के अनुसार वह अपने स्कूल के दिनों में पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं और जब वह 8वीं कक्षा में पढ़ती थीं तो दूसरे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं।
- 2009 में, यशाश्री मसूरकर ने ‘श्रवण क्वीन 2009’ नामक सौंदर्य प्रतियोगिता में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था, जहां उन्हें शो की दूसरी रनर-अप घोषित किया गया था।
- यशश्री मसुरकर के अनुसार उन्हें दूर-दराज की जगहों पर अकेले घूमना पसंद है। एक बार मीडिया से बातचीत में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें फोटोग्राफी का शौक है।
- वह एक पशु प्रेमी हैं। और उनके पास क्रमशः पेप्पर और किशु नाम की एक पालतू बिल्ली और कुत्ता है। वह अक्सर अपने पालतू बिल्ली और कुत्ते की तस्वीरें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं।