युक्ति कपूर का जीवन परिचय | Yukti Kapoor Biography in Hindi

युक्ति कपूर (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, लम्बाई, वजन, परिवार, पति, करियर, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक

युक्ति कपूर एक भारतीय अभिनेत्री है, वह मुख्य रूप से हिंदी टीवी सीरियल में काम करती है। वह सोनी सब के टीवी सीरियल मैडम सर में SI करिश्मा सिंह की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है। वह 2023 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल कह दूं तुम्हें में कीर्ति शुक्ला की मुख्य भूमिका निभा रही है।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

युक्ति कपूर का जन्म 18 मई 1992 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। इनकी राशि वृषभ है। और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और ग्रेजुएशन की पढ़ाई राजस्थान से की थी।

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’5″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 53 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- काला

बालों का रंग:- काला

अभिनेत्री युक्ति कपूर
image source: Instagram

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन

युक्ति कपूर के पिता का नाम अरुण कपूर और माँ का नाम दर्शना कपूर है। तथा उनके दो भाई हैं, जिनका नाम रौनक कपूर और गौरव कपूर है।

रिश्ते/मामले (Relationships/Affairs)

युक्ति कपूर की मुलाकात 2015 में अपनी पहली फिल्म ‘युवा’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता रोहन मेहरा से हुई थी। वे जल्द ही दोस्त बन गए और उसके बाद एक दूसरे को डेट करने लगे थे। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था; क्योंकि वे अपनी कार्य प्रतिबद्धताओं के कारण एक-दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे।

उनका बिजनेसमैन करण दांडीर के साथ अफेयर की अफवाह थी।

कैरियर (Career)

टेलीविज़न (Television)

युक्ति कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में डीडी नेशनल के टीवी सीरियल नन्ही सी कली… मेरी लाडली में गुड्डी की भूमिका निभाकर की थी। वह 2013 में झिलमिल सितारों का आंगन होगा, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा और ये है मोहब्बतें जैसे टीवी सीरियल में दिखाई दी थी।

उन्होंने 2015 के पौराणिक टीवी सीरियल सिया के राम में उर्मिला का किरदार निभाया था। वह 2016 में कलर्स टीवी के लोकप्रिय सीरियल बालिका वधू में दिखाई दीं थी। वह 2017 से 2019 तक टीवी सीरियल अग्निफेरा में रागिनी सिंह/अग्नि सिंह ठाकुर की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। वह 2019 में टीवी सीरियल लाल इश्क और नमः लक्ष्मी नारायण में दिखाई दी थी।

वह 2020 से 2023 तक सोनी सब के टीवी सीरियल मैडम सर में सब इंस्पेक्टर करिश्मा सिंह की भूमिका में दिखाई दी थी। इस टीवी सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। वह 2023 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल कह दूं तुम्हें में कीर्ति शुक्ला की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।

वेब सीरीज (Web Series)

Write Paragraph

फिल्म (Film)

युक्ति कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2013 में भोजपुरी फिल्म का उखाड़ लेबा से की थी। उसके बाद वह 2015 में हिंदी फिल्म युवा में रौशनी की भूमिका में दिखाई दी थी।

अभिनेत्री युक्ति कपूर
image source: Instagram

युक्ति कपूर से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Yukti Kapoor)

  • युक्ति कपूर को साउथ इंडियन खाना बहुत पसंद है।
  • वह एक शौकीन डॉग लवर है।
  • युक्ति और रोहन को ‘नच बलिए 8’ (2017) में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।